बेंगलुरु: वाणिज्यिक गैस संकट के कारण 10 मार्च से बंद हो सकते हैं होटल

बेंगलुरु: वाणिज्यिक गैस संकट के कारण 10 मार्च से बंद हो सकते हैं होटल

बेंगलुरु: वाणिज्यिक गैस संकट के कारण 10 मार्च से बंद हो सकते हैं होटल
Modified Date: March 9, 2026 / 10:29 pm IST
Published Date: March 9, 2026 10:29 pm IST

बेंगलुरु, नौ मार्च (भाषा) बेंगलुरु में होटल और रेस्तरां 10 मार्च से प्रभावित हो सकते हैं क्योंकि वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अचानक पूरी तरह बंद हो गई है। बैंगलोर होटल एसोसिएशन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह संकट पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के कारण पैदा हुआ है।

एसोसिएशन ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘गैस की आपूर्ति बंद होने के कारण कल से होटल बंद रहेंगे।’

संस्था ने चिंता जताई कि होटल उद्योग एक आवश्यक सेवा है और इसके बंद होने से आम जनता, छात्रों और चिकित्सा पेशेवरों पर भारी असर पड़ेगा जो अपने दैनिक भोजन के लिए होटलों पर निर्भर हैं।

एसोसिएशन का कहना है कि तेल कंपनियों ने 70 दिनों तक बिना किसी रुकावट के गैस आपूर्ति का भरोसा दिया था, ऐसे में अचानक आपूर्ति का रुकना उद्योग के लिए एक बड़ा झटका है।

बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन के मानद अध्यक्ष पी.सी. राव ने संवाददाताओं से कहा कि होटल मालिक अपनी मर्जी से काम बंद नहीं करना चाहते, लेकिन बिना गैस के खाना और नाश्ता बनाना संभव नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में केंद्रीय मंत्रियों और बेंगलुरु के सांसदों को पत्र भेजकर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है।

उन्होंने सुझाव दिया कि यदि बहुत जरूरी हो तो सरकार आपूर्ति में कुछ कटौती कर सकती है, लेकिन पूरी तरह बंद करना उचित नहीं है।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में