शह मात The Big Debate: क्रूज या काल, जलते सवाल! विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, हर कोई पूछ रहा सवाल, हादसे के कितने जिम्मेदार?
Bargi Cruise Accident News: जबलपुर के बरगी बाँध क्रूज पलटने से 9 लोगों की मौत हो गई है। सीएम मोहन घटना स्थल के साथ-साथ पीड़ितों के बीच पहुंचे।
Bargi Cruise Accident Update/Image Credit: IBC24.in
- जबलपुर के बरगी बाँध क्रूज पलटने से 9 लोगों की मौत हो गई है।
- सीएम मोहन घटना स्थल के साथ-साथ पीड़ितों के बीच पहुंचे।
- सीएम डॉ. यादव ने कहा कि-जांच के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Bargi Cruise Accident News: भोपाल: जबलपुर के बरगी बाँध हादसे कुछ मिनिट पहले मातम से कुछ देर पहले का जश्न की तस्वीरें सामने आई। क्रूज में डांस करते बच्चे,महिलायें और पुरुष, इन्हें उम्मीद नहीं थी कि अब से कुछ देर बाद उनकी जलसमाधि होने वाली है। यहाँ वो माँ भी आपको बैठे दिख रही होंगी अपने चार साल के बेटे के साथ जिनकी बाद में ऐसी तस्वीर आई।
बरगी की अथाह जलराशि में अब तक 9 लोगों की मौत पानी में डूबने से हुई या वहां काम कर रहे सिस्टम के डूबने से। इसकी अब जांच शुरू हुई है। कुछ रेस्क्यू कर लिए गए। छ सफ़ेद कपड़े में लिपटे हुए बाहर आए और शायद अभी आगे भी आएंगे।
इस बीच सीएम मोहन घटना स्थल के साथ-साथ पीड़ितों के बीच पहुंचे। संवेदनाएं व्यक्त कीं..ढाढ़स बंधाया। (Bargi Cruise Accident News) मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि-जांच के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। हादसे की हर एंगल से जांच होगी ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हों।
Bargi Cruise Accident News: तो वहीं बचाव दल की टीमें अभी भी लापता और मृत लोगों की तलाश में जुटी हैं। इसी बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार घटना स्थल पर सांत्वना देने पहुंचे..उन्होंने आरोप लगाया कि- प्रतिकूल मौसम में क्रूज़ चलाकर जानबूझकर इस हादसे को न्योता दिया गया। सरकार जांच का झुनझुना पकड़ाने की बजाय दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे।
लेकिन बरगी में हुए क्रूज हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। सवाल ये कि- क्रूज में सवार होते ही लोगों को लाइफ जैकेट सहित जो सुरक्षा मानक हैं,वो क्यूँ नहीं बताये गए? सवाल कैटामारन क्रूज पर भी, जब इस क्रूज को समंदर में भी सुरक्षित बताया जाता है तो फिर ये कैसे डूब गया? सवाल ये कि- स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारी पुख्ता किए बिना ही क्रूज संचालन की अनुमति क्यों दी? (Bargi Cruise Accident News) सवाल ये कि- जिन लोगों के अपने, इस हादसे में काल का शिकार हो गए, क्या उनके दर्द को कोई सिस्टम कम कर पाएगा? सबसे बड़ा सवाल ये कि- क्या इस हादसे के जिम्मेदार-मदमस्त आला अधिकारियों की गर्दन नपेगी?
इन्हे भी पढ़ें:-
- Kritika Tekam Eklavya School Topper: कांकेर की कृतिका ने रचा इतिहास, देशभर के इन 750 स्कूलों को छोड़ा पीछे, नेशनल लेवल पर बनी टॉपर, CM साय ने दी बधाई
- Pune Dam Accident Latest News: बरगी के बाद अब इस डैम में बड़ा हादसा.. एक साथ इतने लोगों की डूबकर दर्दनाक मौत, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह
- CG Congress Meeting : भाजपा को घेरने की तैयारी में कांग्रेस, सचिन पायलट ने बनाई रणनीति… पार्टी जल्द शुरू करेगी ये अभियान

Facebook


