भारत फोर्ज का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 17 प्रतिशत घटकर 233.45 करोड़ रुपये
भारत फोर्ज का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 17 प्रतिशत घटकर 233.45 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) रक्षा उपकरण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत फोर्ज लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत घटकर 233.45 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी को 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 282.62 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
भारत फोर्ज ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 4,528.04 करोड़ रुपये हो गई जो एक वर्ष पहले समान तिमाही में 3,852.6 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कुल खर्च 3,483.04 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,089.33 करोड़ रुपये हो गया।
भारत फोर्ज ने कहा कि चौथी तिमाही में उसे कुल 98.73 करोड़ रुपये का असाधारण खर्च वहन करना पड़ा जिसमें अनुषंगी कंपनी में निवेश में कमी, श्रम संहिता का प्रभाव एवं उसकी जर्मन इकाई भारत फोर्ज सीडीपी जीएमबीएच के पुनर्गठन से जुड़े आकस्मिक खर्च शामिल हैं।
कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 2025-26 के लिए दो रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 6.5 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। यह आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।
समूचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एकीकृत शुद्ध लाभ 1,089.4 करोड़ रुपये रहा जो 2024-25 में 913.28 करोड़ रुपये था। राजस्व 15,122.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 16,811.65 करोड़ रुपये हो गया।
भाषा निहारिका रमण
रमण

Facebook


