बीएचईएल ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 376.71 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया
बीएचईएल ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 376.71 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया
नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) का चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 376.71 करोड़ रुपये रहा है।
आमदनी बढ़ने से कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में सुधार हुआ है।
बीएचईएल ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी को 455.50 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 7,911.86 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान की समान तिमाही में 5,658.07 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 7,415.62 करोड़ रुपये रहा, जो 2025-26 की समान तिमाही में 6,269.78 करोड़ रुपये था।
कंपनी की आय में सबसे बड़ा योगदान बिजली कारोबार खंड का रहा, जिससे उसे 5,919.50 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। 2025-26 की समान तिमाही में इस खंड से कंपनी को 3,898.86 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


