बीएचईएल को डांगोटे समूह से मिला ठेका

Ads

बीएचईएल को डांगोटे समूह से मिला ठेका

  •  
  • Publish Date - July 29, 2026 / 11:34 AM IST,
    Updated On - July 29, 2026 / 11:34 AM IST

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को नाइजीरिया की डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज से आठ गैस टर्बाइन जनरेटर पैकेज की आपूर्ति, उनकी स्थापना और चालू करने के कार्य की निगरानी का ठेका मिला है।

कंपनी ने बयान में कहा कि कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बीच मिला यह ठेका डांगोटे समूह की कंपनी डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज ने दिया है।

डांगोटे समूह अफ्रीका के सबसे बड़े और विविध कारोबार वाले समूहों में से एक है। इसकी मौजूदगी तेल शोधन, पेट्रोरसायन, उर्वरक, सीमेंट, चीनी, पैकेजिंग और अन्य क्षेत्रों में है।

इस ठेके के तहत बीएचईएल आठ गैस टर्बाइन जनरेटर पैकेज का विनिर्माण और आपूर्ति करेगी। साथ ही परियोजना स्थल पर उनकी स्थापना और चालू करने के कार्य की निगरानी भी करेगी।

इन उपकरणों का विनिर्माण बीएचईएल की हैदराबाद और बेंगलुरु इकाइयों में किया जाएगा।

बीएचईएल ने मिस्र, इथियोपिया, लीबिया, रवांडा, सेनेगल और सूडान जैसे देशों में बिजली क्षेत्र की परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर अफ्रीका में मजबूत उपस्थिति स्थापित की है। इसके अलावा उसने कई अन्य अफ्रीकी देशों को भी विभिन्न उत्पादों और उपकरणों की आपूर्ति की है।

भाषा निहारिका

निहारिका