BSF Sub Inspector Killed in Road Accident || Image- IBC24 News file
BSF Sub Inspector Killed in Road Accident: त्रिलोक चंद/बुलंदशहर: ओडिशा के भुवनेश्वर क्षेत्र में तैनात 59 साल के बीएसएफ जवान लायक राम की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह वर्दी पहनकर ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। जवान की मौत की खबर रविवार रात करीब 11:30 बजे उनके पैतृक गांव यबापुर पहुंची। खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
लायक राम बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के यबापुर गांव के रहने वाले थे। वह स्वर्गीय दाताराम के बेटे थे और लंबे समय से बीएसएफ में सेवा दे रहे थे। उनका रिटायरमेंट दिसंबर 2027 में होना था। यानी रिटायरमेंट में करीब एक साल का समय ही बचा था। लेकिन इससे पहले ही सड़क हादसे में उनकी जान चली गई।
BSF Sub Inspector Killed in Road Accident: लायक राम परिवार के मुख्य सहारे थे। उनके परिवार में पत्नी रामवती देवी, तीन बेटे और एक बेटी हैं। बेटी की शादी अभी बाकी थी। परिवार में पहले ही माता-पिता का साया नहीं था। अब परिवार के मुखिया की अचानक मौत से पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
लायक राम की मौत की खबर मिलते ही पत्नी रामवती देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। गांव के लोगों ने कहा कि लायक राम ने लंबे समय तक देश की सेवा की। उनके निधन से गांव ने अपना एक कर्तव्यनिष्ठ और बहादुर बेटा खो दिया है।
यूपीआई व्यापारी भुगतान पर शुल्क को लेकर बैंकों की समिति जल्द लेगी निर्णय
बांग्लादेश, पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संसदीय कूटनीति पर जोर दिया
एमडीएल दिघी में पोत निर्माण क्लस्टर के लिए 27,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
खेलमंत्री ने भारत में एफवन की वापसी की चुनौतियों की समीक्षा के लिये कार्यबल का गठन किया