Former Deputy CM Alla Nani Passed Away: हार्ट अटैक से पूर्व उप-मुख्यमंत्री का निधन.. संभाल चुके हैं स्वास्थ्य मंत्री का भी जिम्मा, हर कोई दे रहा दिग्गज नेता को श्रद्धांजलि

Ads

Former Deputy CM Alla Nani Passed Away: आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री अला नानी की मंगलवार को हार्ट अटैक से मृत्यु हो गयी।

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 06:16 PM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 06:22 PM IST

Former Deputy CM Alla Nani Passed Away/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री ए काली कृष्ण श्रीनिवास का निधन हो गया है।
  • पूर्व उपमुख्यमंत्री ए काली कृष्ण श्रीनिवास उर्फ़ अल्ला नानी की मंगलवार को हार्ट अटैक से मृत्यु हो गयी।
  • आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने अल्ला नानी के निधन पर शोक जताया है।

Former Deputy CM Alla Nani Passed Away: अमरावती: आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री ए काली कृष्ण श्रीनिवास उर्फ अला नानी की मंगलवार को हार्ट अटैक से मृत्यु हो गयी। पूर्व डिप्टी सीएम श्रीनिवास 56 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के कई नेताओं ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

सीएम नायडू ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री अला नानी गारु की मृत्यु के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। (Former Deputy CM Alla Nani Passed Away) यह बेहद दुखद है कि 56 वर्ष की कम उम्र में हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गयी।’’ सीएम नायडू ने कहा, ‘‘मैं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले।’’

मंत्री नारा लोकेश ने भी जताया शोक

Former Deputy CM Alla Nani Passed Away:  तेदेपा के कार्यकारी अध्यक्ष और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री नारा लोकेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तेदेपा नेता और पूर्व मंत्री अला नानी की हृदयाघात से मृत्यु के बारे में जानकर मुझे गहरा सदमा लगा है। नानी गारु की स्मृति को नमन करता हूं।’’ लोकेश ने कहा कि श्रीनिवास हमेशा विवादों से दूर रहे और सभी के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’

अला नानी ने संभाले थे कई महत्वपूर्ण पद

श्रीनिवास युवजन श्रमिक रायतु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री थे। (Former Deputy CM Alla Nani Passed Away)  वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में श्रीनिवास एलुरु विधानसभा क्षेत्र से तेदेपा के बी. राधा कृष्णैया से हार गए थे। बाद में उन्होंने वाईएसआरसीपी छोड़कर तेदेपा का दामन थाम लिया था।

इन्हें भी पढ़ें:-