शेयर बाजार में साल की सबसे बड़ी गिरावट, रूपया भी हुआ कमजोर

शेयर बाजार में साल की सबसे बड़ी गिरावट, रूपया भी हुआ कमजोर

शेयर बाजार में साल की सबसे बड़ी गिरावट, रूपया भी हुआ कमजोर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: September 23, 2017 6:39 am IST

 

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते तनाव का असर शुक्रवार को भरतीय शेयर और करेंसी बाजार में देखने को मिला। सेंसेक्स 447.60 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ तो वहीं निफ्टी ने भी 157.50 अंक का गोता लगाया। जानकारों के बताया की यह इस साल में आई अभी तक की सबसे बड़ी गिरावट है। इसका सीधा असर विभिन्न कंपनियों के मार्केट केप पर भी पढ़ा और वह 2.86 लाख करोड़ कम हो गया।

फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीतिगत बैठक से दबाव में शेयर बाजार

इसका एक कारण डाॅलर की तुलना में रूपए में आई गिरावट भी है। शुक्रवार को भारतीय रूपया डाॅलर के मुकाबले 65.14 रूपए पर पहुंच गया। अप्रैल के बाद रूपए का यह सबसे निचला स्तर है। हालांकि बाद में रूपया संभला और 64.79 पर बंद हुआ। 


लेखक के बारे में