बिहार सरकार ने एआई इम्पैक्ट समिट में 468 करोड़ रुपये के निवेश के समझौतों पर हस्ताक्षर किए

Ads

बिहार सरकार ने एआई इम्पैक्ट समिट में 468 करोड़ रुपये के निवेश के समझौतों पर हस्ताक्षर किए

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 10:05 PM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 10:05 PM IST

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) बिहार सरकार ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में प्रौद्योगिकी कंपनियों और आईआईटी पटना के साथ एक शोध पार्क सहित कई परियोजनाओं में 468 करोड़ रुपये के निवेश के लिए प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बिहार सरकार ने कई प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ-साथ आईआईटी पटना के साथ 468 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

राज्य सरकार ने बिहार एआई सीओई (उत्कृष्टता केंद्र) स्थापित करने के लिए 60 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। आईआईटी पटना में शोध पार्क स्थापित करने के लिए 250 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए।

इसके अलावा, बिहार जीसीसी नीति 2026 और बिहार आईटी नीति 2024 के तहत जीसीसी इकाइयों और आईटी इकाइयों जैसे रेड साइबर (103 करोड़ रुपये), ग्रोक्यूआर (30 करोड़ रुपये) और सीआईपीएल (25 करोड़ रुपये) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

बयान में कहा गया, ‘इस कदम से उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में 10,000 से अधिक नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।’

भाषा

योगेश अजय

अजय