Kanpur Viral Video | Photo Creadit: IBC24
कानपुर: Kanpur Viral Video मां और बेटे का रिश्ता दुनिया का सबसे खास रिश्ता में से एक होता है। यह खून का नहीं बल्कि गहरे विश्वास और स्नेह पर टिका होता है। मां ही अपने बेटे के जीवन की सबसे बड़ी सहारा होती है। वहीं बेटा भी अपनी मां के प्रति खास लगाव और जिम्मेदारी महसूस करता है। अपनी मां के लिए वो पूरी दुनिया से लड़ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक 8-9 साल का एक गरीब बच्चा अपनी बेहोश मां के लिए नंगे पैर पानी लाता है। तेज धूप में सड़क पर लेटी हुई मां को होश में लाने की कोशिश करता है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Kanpur News जानकारी के अनुसार, वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक गरीब महिला तेज धूप में सड़क पर बेहोश पड़ी है। वहीं उसका 8-9 साल का बेटा, नंगे पैर और गर्मी से पसीने से तरबतर, पास से पानी का गिलास लाता है और अपनी मां को होश में लाने की कोशिश कर रहा है। मां के चेहरे पर पानी छिड़कते हुए बच्चे की चिंता और प्यार साफ झलक रहा है। जिसके बाद धीरे धीरे मां को होश आता है और तब जाकर बच्चा राहत की सांस लेता है।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, “इस उम्र में इतना बड़ा फर्ज निभाया, हम सबको शर्मसार कर दिया।” कई यूजर्स ने वीडियो बनाने वाले की आलोचना की, लोगों ने कमेंट में लिखा, ” पहले मदद करो, बाद में वीडियो बनाओ!” यह वीडियो अब तक कई हजार व्यूज बटोर चुका है।
Barefoot boy in Kanpur desperately tries to revive his unconscious mother on the roadside offering water & snacks while onlookers just film instead of helping.
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 3, 2026