नाटको फार्मा के निदेशक मंडल ने दक्षिण अफ्रीका में 2,500 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी

नाटको फार्मा के निदेशक मंडल ने दक्षिण अफ्रीका में 2,500 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी

नाटको फार्मा के निदेशक मंडल ने दक्षिण अफ्रीका में 2,500 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी
Modified Date: July 8, 2026 / 09:43 pm IST
Published Date: July 8, 2026 9:43 pm IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) दवा कंपनी नाटको फार्मा नए बाजारों में विस्तार के उद्देश्य से दक्षिण अफ्रीका में करीब 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसमें देश में स्थित अपनी अनुषंगी कंपनी में 1,400 करोड़ रुपये का निवेश भी शामिल है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका की एडॉक इनग्राम होल्डिंग्स प्रॉप्राइटरी लिमिटेड (एडॉक इनग्राम) में अपनी हिस्सेदारी 35.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत करेगी। इस अधिग्रहण का मूल्य मौजूदा विनिमय दर के आधार पर 1,069 करोड़ रुपये है।

नाटको फार्मा ने कहा कि बुधवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी नाटको फार्मा साउथ अफ्रीका प्रॉप्राइटरी लिमिटेड में 1,400 करोड़ रुपये तक निवेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

कंपनी ने बताया कि एडॉक इनग्राम में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए वह 92.50 दक्षिण अफ्रीकी रैंड (करीब 5.89 रुपये) प्रति शेयर की दर से 1,96,18,825 शेयर खरीदेगी। इससे एडॉक इनग्राम में उसकी हिस्सेदारी 35.75 प्रतिशत से बढ़कर 49 प्रतिशत हो जाएगी। इस सौदे पर कुल 1.8 अरब दक्षिण अफ्रीकी रैंड (मौजूदा विनिमय दर के अनुसार 1,069 करोड़ रुपये) खर्च होंगे। इसमें कुछ संबंधित लेनदेन लागत और अन्य खर्च शामिल नहीं हैं।

कंपनी ने कहा कि यह सौदा जुलाई, 2026 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

नाटको फार्मा ने कहा कि एडॉक इनग्राम में हिस्सेदारी बढ़ाने का उद्देश्य दक्षिण अफ्रीका और पूरे अफ्रीकी महाद्वीप में कंपनी की भौगोलिक पहुंच का विस्तार करना है।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में