Sai Cabinet Decision News: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक लाएगी साय सरकार, छत्तीसगढ़ को होगा ये तगड़ा फायदा, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक लाएगी साय सरकार, छत्तीसगढ़ को होगा ये तगड़ा फायदा, Sai Cabinet Decision News: Ease of Doing Business Bill in Chhattisgarh

Sai Cabinet Decision News: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक लाएगी साय सरकार, छत्तीसगढ़ को होगा ये तगड़ा फायदा, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर
Modified Date: July 8, 2026 / 08:00 pm IST
Published Date: July 8, 2026 7:58 pm IST

रायपुरः Sai Cabinet Decision News छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। आगामी मानसून सत्र में लाए जाने वाले विधेयकों को मंजूरी दी है। साय सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक को मंजूरी दी है। इस विधेयक का उद्देश्य राज्य में व्यापार और उद्योग स्थापित करने की प्रक्रियाओं को अधिक सरल, पारदर्शी, डिजिटल एवं समयबद्ध बनाना है। इस तरह का विधेयक लाने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा।

Sai Cabinet Decision News इसके अंतर्गत डीम्ड परमिशन (Deemed Permission), स्व-प्रमाणीकरण (Self-certification), तृतीय-पक्ष सत्यापन (Third-party Verification), जोखिम-आधारित निरीक्षण (Risk-based Inspection) तथा दोहरे लाइसेंसिंग दायित्वों को समाप्त करने जैसे प्रावधान किए गए हैं। इससे निवेशकों के लिए अनावश्यक प्रक्रियात्मक बाधाएं कम होंगी, कारोबार करने में सुगमता बढ़ेगी तथा राज्य में निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।

इन विधयकों को भी मिली मंजूरी

  • फाइटर आरक्षक सेवा में संशोधन को मंजूरी दी है
  • छत्तीसगढ़ निजी विवि संशोधन विधेयक को मंजूरी मिली
  • छत्तीसगढ़ मूल्य संवर्धित कर संशोधन विधेयक को मंजूरी
  • छत्तीसगढ़ माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक को मंजूरी मिली
    छत्तीसगढ़ औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन संशोधन विधेयक को मंज़ूरी
  • NRDA में आबंटित भूखंडों एवं निर्मित परिसरों OTS योजना को मंजूरी
  • जल प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण संशोधन अधिनियम को मंज़ूरी

इन्हें भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।