बॉश लिमिटेड का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 37 प्रतिशत घटकर 704.9 करोड़ रुपये पर
बॉश लिमिटेड का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 37 प्रतिशत घटकर 704.9 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) प्रौद्योगिकी एवं सेवा क्षेत्र की कंपनी बॉश लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 36.8 प्रतिशत घटकर 704.9 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,115.3 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था।
कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि लाभ में गिरावट की मुख्य वजह पिछले वर्ष का उच्च आधार है। अप्रैल-जून 2025 की तिमाही में कंपनी को अपने वीडियो समाधान एवं संचार प्रणाली कारोबार की बिक्री से 556 करोड़ रुपये का एकमुश्त लाभ हुआ था।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व बढ़कर 5,841.9 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 4,788.6 करोड़ रुपये था।
इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 5,125.8 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष 4,238.8 करोड़ रुपये था।
बॉश लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गुरु प्रसाद मुदलापुर ने कहा कि वाहन क्षेत्र में मांग बनी हुई है और उद्योग सुरक्षित एवं स्वच्छ वाहनों की ओर बढ़ रहा है, जिसके अनुरूप कंपनी समाधान विकसित कर रही है।
जून तिमाही में यात्री एवं वाणिज्यिक वाहनों में मांग बने रहने से कारोबार को समर्थन मिला। वाहन खंड में उत्पाद बिक्री सालाना आधार पर 25.7 प्रतिशत बढ़ी, जबकि बिजली समाधान कारोबार 29 प्रतिशत बढ़ गया।
भाषा प्रेम
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय

Facebook


