वोडाफोन आइडिया का घाटा पहली तिमाही में घटकर 3,754 करोड़ रुपये पर
वोडाफोन आइडिया का घाटा पहली तिमाही में घटकर 3,754 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) कर्ज में फंसी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया का घाटा चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कम होकर 3,754 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से सरकार द्वारा बकाया मद में छूट दिये जाने के कारण कंपनी का घाटा कम हुआ है।
वोडाफोन आइडिया ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में कंपनी को 6,611 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
आलोच्य तिमाही में कंपनी की परिचालन आय छह प्रतिशत बढ़कर 11,689 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की इसी तिमाही में यह 11,023 करोड़ रुपये था।
कंपनी के ग्राहकों की संख्या जून तिमाही में करीब दो प्रतिशत घटकर 19.31 करोड़ रह गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 19.77 करोड़ थी।
हालांकि, कंपनी का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में प्रति ग्राहक औसत राजस्व (एआरपीयू) 10.2 प्रतिशत बढ़कर 195 रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में यह 177 रुपये था।
भाषा रमण अजय
अजय

Facebook


