विदेशों में काम करने वाले पाकिस्तानी नागरिकों ने जुलाई में 3.6 अरब डॉलर भेजे
विदेशों में काम करने वाले पाकिस्तानी नागरिकों ने जुलाई में 3.6 अरब डॉलर भेजे
कराची, 10 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान को पिछले महीने विदेशों में काम कर रहे नागरिकों से 3.6 अरब डॉलर की राशि प्राप्त हुई। यह पिछले साल की इसी महीने की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी मिली।
पाकिस्तान को जून] 2026 में समाप्त पिछले वित्त वर्ष में विदेशों में काम कर रहे नागरिकों से रिकॉर्ड 41.6 अरब डॉलर प्राप्त हुए थे।
पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने बयान में कहा, ‘‘विदेशों में काम करने वाले नागरिकों से जुलाई, 2026 में 3.6 अरब डॉलर की राशि प्राप्त हुई। यह सालाना आधार पर 13 प्रतिशत और मासिक आधार पर 4.5 प्रतिशत की वृद्धि है।’’
नागरिकों द्वारा विदेशों से भेजा जाने वाला धन पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था को सहारा देने वाले प्रमुख माध्यमों में से एक है।
केंद्रीय बैंक ने कहा कि इन विदेशी प्रेषण ने देश के बाह्य खाते और विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पाकिस्तान को सबसे अधिक विदेशी धन जुलाई में सऊदी अरब से मिला। सऊदी अरब से 91.39 करोड़ डॉलर का प्रवाह हुआ।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि विदेशों में रह रहे पाकिस्तानी देश की आर्थिक मुख्यधारा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
भाषा रमण अजय
अजय

Facebook


