ब्रिगेड एंटरप्राइजेज बेंगलुरु में विकसित करेगी 39 एकड़ की टाउनशिप परियोजना

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज बेंगलुरु में विकसित करेगी 39 एकड़ की टाउनशिप परियोजना

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज बेंगलुरु में विकसित करेगी 39 एकड़ की टाउनशिप परियोजना
Modified Date: April 15, 2026 / 08:24 pm IST
Published Date: April 15, 2026 8:24 pm IST

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) रियल्टी कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि वह बेंगलुरु में 39 एकड़ की टाउनशिप परियोजना विकसित करेगी, जिसकी अनुमानित राजस्व क्षमता 7,200 करोड़ रुपये की होगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि उसने पूर्वी बेंगलुरु के गुंजुर में 8.63 एकड़ भूखंड के लिए एक संयुक्त विकास समझौते (जेडीए) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते से कंपनी व्हाइटफील्ड-सरजापुर कॉरिडोर में 39 एकड़ की बड़ी एकीकृत आवासीय टाउनशिप विकसित करने में सक्षम होगी।

इसमें कहा गया है, ‘‘मुख्य रूप से बड़े पैमाने पर आवासीय टाउनशिप के रूप में नियोजित 39 एकड़ के विकास का अनुमानित सकल विकास मूल्य (जीडीवी) लगभग 7,200 करोड़ रुपये होगा।’’

टाउनशिप के लिए भूमि का इंतजाम एकमुश्त खरीद और संयुक्त विकास समझौतों के संयोजन के माध्यम से किया जा रहा है।

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड की प्रबंध निदेशक पवित्रा शंकर ने कहा, ‘‘व्हाइटफील्ड-सरजापुर रोड बेंगलुरु के सबसे आकर्षक सूक्ष्म बाजारों और आवासीय विकास गलियारों में से एक बना हुआ है, जो बुनियादी ढांचे के विस्तार, संपर्क सुविधा और मजबूत रोजगार अवसरों से प्रेरित है।’’

वर्ष 1986 में स्थापित ब्रिगेड ग्रुप ने कई रियल एस्टेट परियोजनाएं विकसित की हैं। इसकी बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, मैसूर, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और गिफ्ट सिटी में मौजूदगी है।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में