Gwalior Mayor Attacked: यहां की महापौर पर जानलेवा हमले की कोशिश, बदमाशों ने बीच सड़क पर लोहे की रॉड से गाड़ी किया वार, गार्ड ने ऐसे बचाई जान

यहां की महापौर पर जानलेवा हमले की कोशिश, बदमाशों ने बीच सड़क पर लोहे की रॉड से गाड़ी किया वार, Attempt to Attack Gwalior Mayor Shobha Sikarwar

Gwalior Mayor Attacked: यहां की महापौर पर जानलेवा हमले की कोशिश, बदमाशों ने बीच सड़क पर लोहे की रॉड से गाड़ी किया वार, गार्ड ने ऐसे बचाई जान
Modified Date: April 15, 2026 / 09:36 pm IST
Published Date: April 15, 2026 9:36 pm IST

ग्वालियर। Gwalior Mayor Attacked: मध्यप्रदेश में ग्वालियर महापौर डॉ. शोभा सिंह सिकरवार बुधवार देर शाम जानलेवा हमला किया गया है। अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया। हमलावरों ने लोहे की रॉड से महापौर की गाड़ी पर हमला कर दिया, जिससे वाहन के शीशे टूट गए। यह हमला उज्जैन-मक्सी रोड पर हुआ है। घटना को जानकारी उज्जैन एसपी को दे दी गई है।

Gwalior Mayor Attacked: मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला उज्जैन-मक्सी रोड का है। महापौर डॉ. शोभा सिंह सिकरवार दौरे पर थी। इसी दौरान हमलावरों ने लोहे की रॉड से महापौर की गाड़ी पर हमला कर दिया, जिससे वाहन के शीशे टूट गए। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, महापौर के साथ मौजूद सुरक्षा गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक आशंका है कि यह हमला नशे में धुत असामाजिक तत्वों या बदमाशों द्वारा किया गया है। घटना की सूचना तत्काल उज्जैन के पुलिस अधीक्षक (SP) को दी गई है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल महापौर सुरक्षित बताई जा रही हैं।

खबर अभी ब्रेक हुई है.. अपडेट की जा रही है..

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।