MP Board Result 2026 : “मजदूर की बेटी बनी एमपी की शान,” भीमनगर की झुग्गी से निकलकर चांदनी ने किया 12वीं में स्टेट टॉप, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

मध्यप्रदेश बोर्ड 12वीं परीक्षा में चांदनी विश्वकर्मा ने स्टेट टॉप कर इतिहास रच दिया। मजदूर परिवार से आने वाली चांदनी की इस सफलता ने सभी को प्रेरित किया है।

MP Board Result 2026 : “मजदूर की बेटी बनी एमपी की शान,” भीमनगर की झुग्गी से निकलकर चांदनी ने किया 12वीं में स्टेट टॉप,  सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

MP Board Result 2026 / Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: April 15, 2026 / 09:28 pm IST
Published Date: April 15, 2026 9:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी
  • 12वीं में 16 साल का सर्वश्रेष्ठ परिणाम
  • छात्राओं ने फिर मारी बाजी

भोपाल : MP Board Result 2026  माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए 15 अप्रैल का दिन खास रहा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका रिजल्ट जारी किया। इस बार भी दोनों परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी है। 12वीं का रिजल्ट 16 साल का सर्वश्रेष्ठ परिणाम रहा।12वीं की स्टेट टॉपर चांदनी विश्वकर्मा भीमनगर बस्ती में रहती हैं और वह बेहद गरीब परिवार से हैं। DPS स्कूल द्वारा गरीब बच्चों के लिए ‘गुरुदेव शिक्षा केंद्र’ संचालित किया जाता है। उसी के तहत वह कक्षा 1 से यहां पढ़ाई कर रही हैं।

शिक्षक और माता-पिता को दिया श्रेय

चांदनी ने 10वीं कक्षा में जिला टॉप किया था। इस बार उन्होंने वाणिज्य संकाय से पढ़ाई कर 12वीं में स्टेट टॉप किया है। CM Mohan Yadav चांदनी विश्वकर्मा का कहना है कि उन्हें जो सफलता मिली है, उसका श्रेय वह अपने शिक्षक और माता-पिता को देना चाहती हैं। उनकी मेहनत के दम पर वह यह मुकाम हासिल कर पाई हैं।उन्हें पूरी उम्मीद थी कि अच्छे नंबर आएंगे, इसलिए परीक्षा देकर लौटने के बाद वह सभी प्रश्नों का स्वयं मूल्यांकन भी करती थीं।

भावुक हुए पिता

उनकी प्रिंसिपल का कहना है कि चांदनी शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही हैं। कक्षा 1 से वह हमारे स्कूल में पढ़ रही हैं। एक शिक्षक के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि होती है कि उसका छात्र टॉप करे।वहीं चांदनी के पिता का कहना है कि यह उनके लिए बहुत भावुक क्षण है, क्योंकि वह एक मजदूर हैं और उनकी बेटी ने आज स्टेट टॉप कर उनका नाम रोशन किया है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.