कपड़ा कंपनी सोनासेलेक्शन इंडिया के आईपीओ को दोगुना अभिदान
कपड़ा कंपनी सोनासेलेक्शन इंडिया के आईपीओ को दोगुना अभिदान
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) कपड़ा कंपनी सोनासेलेक्शन इंडिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को शेयर बिक्री के आखिरी दिन दोगुना बोलियां प्राप्त हुई।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 141.6 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 1,00,10,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,01,04,050 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
खुदरा निवेशकों के लिए कोटा को 2.50 गुना बोलियां मिलीं, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 1.99 गुना बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 1.16 गुना बोलियां मिलीं।
सोनासेलेक्शन इंडिया लिमिटेड ने अपने 141.6 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए 94-99 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है, जो 17 सितंबर को बोली के लिए खुला था।
भीलवाड़ा मुख्यालय वाली इस कंपनी के आईपीओ में 1.43 करोड़ इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम शामिल है, जिसकी कीमत ऊपरी स्तर पर 141.57 करोड़ रुपये है। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं है।
आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कंपनी की विनिर्माण सुविधा केंद्र में मशीनरी खरीदने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।
वर्ष 2022 में शुरू हुई सोनासेलेक्शन इंडिया एक एकीकृत फैब्रिक विनिर्माण और प्रसंस्करण कंपनी है, जिसके मुख्य कामकाज राजस्थान के भीलवाड़ा में स्थित इसकी विनिर्माण सुविधा केंद्र से होते हैं।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


