नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट के कमजोर रुख के बीच लोकल ज्वेलरी निर्माताओं की ओर से मांग घटने के कारण शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 40 रुपए और टूटा। सोना अब 30,520 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। वहीं क्वाइन प्रोडक्शन कंपनियों और इंडस्ट्रियल यूनिट्स की ओर से उठाव कम होने की वजह से चांदी में भी 75 रुपए की गिरावट आई। चांदी की कीमत अब 38,895 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।
कारोबारी सूत्रों के अनुसार खुदरा विक्रेताओं और लोकल आभूषण कारोबारियों की कमजोर मांग के अलावा ग्लोबल मार्केट के कमजोर रुख से भी सोना और चांदी कीमतों में गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें : राहुल ने चेताया- कांग्रेस में अब नहीं चलेंगे पैराशूट लैंडिंग वाले नेता, जमीनी कार्यकर्ताओं पर भरोसा
ग्लोबल मार्केट को देखें तो सिंगापुर में सोना 0.33% गिरकर 1,208.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 0.88% गिरकर 15.29 डॉलर प्रति औंस पर रही।
वेब डेस्क, IBC24