Sonam Wangchuk End Hunger Strike
नई दिल्ली : Sonam Wangchuk End Hunger Strike : दिल्ली में छात्रों और युवाओं के आंदोलन के बीच अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने एक अहम शर्त रखी है। बीती रात अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह से हुई मुलाकात के बाद वांगचुक ने दोनों नेताओं को एक पत्र लिखा है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर सरकार आंदोलनकारी युवाओं की सुरक्षा और राहत का भरोसा देती है, तो वह अपना अनशन खत्म करने को तैयार हैं।
सोनम वांगचुक ने जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह को भेजे पत्र में मांग की है कि आंदोलन में शामिल किसी भी युवा या छात्र के खिलाफ सरकार कोई भी दंडात्मक कार्रवाई न करे। CJP Protest इसके साथ ही उन्होंने पुलिस द्वारा युवाओं पर अत्यधिक बल प्रयोग न करने की भी सख्त अपील की है।
वांगचुक ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार इन मांगों पर उन्हें ठोस आश्वासन देती है, तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे। गौरतलब है कि बीती रात दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने अस्पताल जाकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना था, जिसके बाद यह पत्र सामने आया है।