Rahul Gandhi Press Conference/Image Credit: Rahul Gandhi X Handle
Rahul Gandhi Press Conference: नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और कांग्रेस के पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने नीट से जुड़े प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर सवाल उठाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने लाठीचार्ज के वीडियो भी दिखाए और कहा कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई बेहद गंभीर है। उन्होंने सवाल किया कि “देखिए छात्रों के साथ क्या हो रहा है। उन्होंने ऐसा क्या किया था कि उनके साथ इतनी बर्बरता की गई?”
राहुल गांधी ने छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है और छात्रों की आवाज को बल प्रयोग से दबाया नहीं जाना चाहिए। (Rahul Gandhi Press Conference) प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों के मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की अपील की।
Rahul Gandhi Press Conference: राहुल ने कहा- 7.5 करोड़ स्टूडेंट्स और उनके परिवार इस घटना से प्रभावित हुए हैं। नीट मामले में किसी भी को सजा नहीं हुई। 10 साल में 152 पेपर देश में लीक हुए हैं। (Rahul Gandhi PC Live) इनमें किसी भी मामले में किसी भी को सजा नहीं मिली। 1.4 लाख करोड़ भारत सरकार का एजुकेशन बजट है। 1.32 लाख करोड़ भारतीय परिवार नीट एग्जाम पर खर्च करते हैं। NEET का खर्च देश के शिक्षा बजट से ज्यादा है।
राहुल ने कहा- हमारी एजुकेशन सिस्टम विश्व के सबसे बेस्ट एजुकेशन सिस्टम में गिना जाता है। शिक्षा व्यवस्था पर काम करने की जरूरत है। छात्र सिस्टम सुधार की मांग कर रहे थे। देश की शिक्षा व्यवस्था आज गड़बड़ हो गई है।
राहुल ने कहा- जितना पैसा भारत सरकार शिक्षा बजट पर खर्च करती है, NEET एग्जाम पर भी उतना ही पैसा खर्च होता है, जो भारतीय परिवार देते हैं। (Rahul Gandhi Press Conference) सरकार साल भर टैक्स लेती है, इसी एजुकेशन बजट के लिए। धर्मेंद्र प्रधान ने देश की शिक्षा व्यवस्था नष्ट कर दी है। सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह एजुकेशन दे, नौकरियां दे, बेहतर भविष्य दे।
Rahul Gandhi Press Conference: विपक्ष को पीएम आवास के पास क्यों जाना पड़ा? इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, इसके दो कारण हैं, पहला- देश के स्टूडेंट्स सड़क पर हैं तो विपक्ष को भी सड़क पर होना चाहिए। धरने पर जाने से पहले विपक्ष स्पीकर के पास गया, उनसे इस मुद्दे पर चर्चा की मागं की। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से पूछूंग,। लेकिन कोई डिस्कशन नहीं हुआ। पूरा इश्यू इग्नोर कर दिया गया। प्रधान एक सिंबल है, जिसे हटाना जरूरी है।
धरने के दौरान लगी चोट को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल ने जवाब देते हुए कहा कि: मैं इन सब का आदी हूं। (Rahul Gandhi Press Conference) मेरा काम देश के लोगों की इच्छा को एक्सप्रेस करने का है। विपक्ष के नेता के तौर पर यह बहुत ही छोटी कीमत है, यह बड़ी बात नहीं है। मैंने यह ऐसा यह मेरे लिए गर्व की बात है। धरने के दौरान दो पंच लगे वह बड़ी बात नहीं है।
इन्हें भी पढ़ें:-