औद्योगिक सहयोग पर भारत-यूएई समझौते के लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी

औद्योगिक सहयोग पर भारत-यूएई समझौते के लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी

औद्योगिक सहयोग पर भारत-यूएई समझौते के लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: June 8, 2022 6:46 pm IST

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) सरकार ने बुधवार को भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच उद्योगों और उन्नत प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक द्विपक्षीय सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एमओयू के तहत उद्योगों की आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन, नवीकरणीय और ऊर्जा दक्षता, स्वास्थ्य और जीवन विज्ञान, अंतरिक्ष प्रणाली, कृत्रिम बुद्धि, मानकीकरण, माप पद्धित और हलाल प्रमाणीकरण जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत किया जाएगा।

एमओयू का मकसद निवेश, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और उद्योगों में प्रमुख प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल के जरिए दोनों देशों में उद्योगों को बढ़ावा देना है।

एमओयू के लागू होने से आपसी सहयोग के सभी क्षेत्रों में अनुसंधान और नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में