Wayanad Landslide Video: वायनाड में फिर कुदरत का कहर, देखते ही देखते ढही पहाड़ी, 4 की मौत… रोंगटे खड़े कर देगा लैंडस्लाइड का वीडियो

Wayanad Landslide Video: वायनाड में फिर कुदरत का कहर, देखते ही देखते ढही पहाड़ी, 4 की मौत... रोंगटे खड़े कर देगा लैंडस्लाइड का वीडियो

Wayanad Landslide Video: वायनाड में फिर कुदरत का कहर, देखते ही देखते ढही पहाड़ी, 4 की मौत… रोंगटे खड़े कर देगा लैंडस्लाइड का वीडियो

Wayanad Landslide Video/Photo Creadit: X

Modified Date: July 8, 2026 / 07:04 am IST
Published Date: July 8, 2026 7:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • केरल के वायनाड में निर्माणाधीन सुरंग परियोजना के पास भीषण भूस्खलन
  • हादसे में 4 लोगों की मौत, 9 से अधिक मजदूर अब भी लापता
  • लगातार भारी बारिश के बीच राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी

तिरुवनंतपुरम/वायनाड। Wayanad Landslide Videoदेश में भारी बारिश के बीच केरल के वायनाड जिले में हुए भूस्खलन से कई परिवारों पर कहर बनकर टूटी है। निर्माणाधीन अनक्कमपोयिल–कल्लाडी सुरंग सड़क परियोजना के पास हुए इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 से ज्यादा श्रमिक लापता बताए जा रहे हैं। केरल के सीएम वीडी सतीशन ने बताया कि अनक्कमपोयिल–कल्लाडी सुरंग सड़क परियोजना के वायनाड छोर पर यह हादसा हुआ है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी बताया। आपको बता दें कि 2024 में भूस्खलन से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

 

बारिश के बीच ढह गई पहाड़ी

Wayanad Landslide Video यह हादसा कल्लाडी स्थित मीनाक्षी पुल के पास हुआ, जहां अनक्कमपोयिल–कल्लाडी सुरंग सड़क परियोजना का वायनाड छोर निर्माणाधीन है। बताया गया कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के समय वहां कई मजदूर मौजूद थे, जो मलबे की चपेट में आ गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। वहीं इस भयानक लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से ये हादसा हुआ है। फ़िलहाल बचाव अभियान तेजी से जारी है।

 

वायनाड सांसद का भावुक पोस्ट

कांग्रेस नेता और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भूस्खलन में फंसे लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन खुद राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस और NDRF की टीमें कुछ समय से मौके पर मौजूद हैं, और SDRF की टीमें तथा सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक भी वहां पहुंच चुके हैं। हम सभी जिला प्रशासन, मंत्री टी. सिद्दीक और ए.पी. अनिल कुमार (जो तिरुवनंतपुरम से रास्ते में हैं), स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Wayanad Landslide Video जिन लोगों ने अपने परिवार के कीमती सदस्यों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं; इस मुश्किल समय में हम आपके साथ खड़े रहेंगे और हर संभव मदद देंगे। जो लोग अभी तक नहीं मिले हैं, उनके लिए हमारी प्रार्थनाएं और उम्मीदें हैं- उम्मीद है कि वे हिम्मत बनाए रखेंगे और बचाव दल उन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं; साथ ही, उनके प्रियजन जो उनका इंतजार कर रहे हैं, उन्हें इस दुखद घड़ी में साहस मिले। मैं UDF कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता से अपील करता हूं कि वे प्रशासन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए हर संभव मदद करें। ऐसे समय में, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि राहत और बचाव कार्यों में कोई बाधा न आए और हम बिना किसी व्यवधान के हर संभव सहायता पहुंचा सकें।

2024 में हुई थी 400 से अधिक लोगों की मौत

वायनाड पहले भी भीषण भूस्खलन का दर्द झेल चुका है। वर्ष 2024 में यहां हुए विनाशकारी लैंडस्लाइड में 400 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। एक बार फिर भारी बारिश के बीच हुए इस हादसे ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.