मंत्रिमंडल ने सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे चरण के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये की मंजूरी दी

मंत्रिमंडल ने सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे चरण के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये की मंजूरी दी

मंत्रिमंडल ने सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे चरण के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये की मंजूरी दी
Modified Date: July 15, 2026 / 03:23 pm IST
Published Date: July 15, 2026 3:23 pm IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ के दूसरे चरण के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये की मंजूरी दी। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी।

सेमीकंडक्टर कार्यक्रम के इस नए चरण में चिप बनाने वाले उद्योग में कच्चे माल (मिनरल और गैस आदि) की आपूर्ति करने वालों को भी प्रोत्साहन देने का प्रावधान है।

वैष्णव ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने कुल 1.27 लाख करोड़ रुपये के बजट के साथ ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ 2.0 को मंजूरी दी है।’’

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में