Khajuraho Airport Rank First: इस घरेलू हवाई अड्डे ने छोड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को भी पीछे.. इस सर्वे में हासिल किया पूरे देश में पहला स्थान, AAI ने दी जानकारी..

Khajuraho Airport Rank First in Customer Satisfaction Survey 2026: ग्राहक संतुष्टि सर्वे 2026 में खजुराहो एयरपोर्ट देशभर में पहले स्थान पर।

Khajuraho Airport Rank First: इस घरेलू हवाई अड्डे ने छोड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को भी पीछे.. इस सर्वे में हासिल किया पूरे देश में पहला स्थान, AAI ने दी जानकारी..

Khajuraho Airport Rank First in Customer Satisfaction Survey 2026 || AI Generated File

Modified Date: July 15, 2026 / 02:16 pm IST
Published Date: July 15, 2026 2:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • खजुराहो एयरपोर्ट देश में पहले स्थान पर।
  • भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट तीसरे नंबर पर।
  • सर्वे में सेवा गुणवत्ता को मिली सराहना।

भोपाल: मध्य प्रदेश के लिए अच्छी खबर है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की 2026 राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि सर्वे में खजुराहो एयरपोर्ट ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। (Khajuraho Airport Rank First in Customer Satisfaction Survey 2026) वहीं, राजधानी भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट तीसरे स्थान पर रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

यात्रियों की राय के आधार पर मिली रैंकिंग

AAI की यह रैंकिंग देशभर के एयरपोर्ट पर यात्रियों से मिले फीडबैक के आधार पर तैयार की गई है। सर्वे में चेक-इन प्रक्रिया, सुरक्षा जांच, टर्मिनल की साफ-सफाई, स्टाफ का व्यवहार, इंतजार का समय, खानपान, सूचना व्यवस्था और यात्रियों के कुल अनुभव जैसे कई पहलुओं का मूल्यांकन किया गया।

टीम की मेहनत और यात्रियों के भरोसे का नतीजा

खजुराहो एयरपोर्ट के निदेशक संतोष सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम की मेहनत और यात्रियों के भरोसे का परिणाम है। (Khajuraho Airport Rank First in Customer Satisfaction Survey 2026) उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का लक्ष्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना और भविष्य में सेवाओं की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाना है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

खजुराहो अपने विश्व प्रसिद्ध मंदिरों के लिए जाना जाता है। ऐसे में एयरपोर्ट को मिली यह उपलब्धि क्षेत्र के पर्यटन के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बेहतर हवाई सुविधा और उच्च स्तर की सेवाओं से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को फायदा मिलेगा और पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) से अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की बुधवार को शुरुआत हुई। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हवाई अड्डे से अबू धाबी के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालित की। करीब 100 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान भारतीय समयानुसार देर रात दो बजकर 55 मिनट पर नवी मुंबई हवाई अड्डे से रवाना हुई। करीब ढाई घंटे का सफर तय कर यह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी हवाई अड्डे पर पहुंची। एयर इंडिया एक्सप्रेस अबू धाबी के लिए सप्ताह में तीन उड़ानें संचालित करेगी।

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 25 दिसंबर, 2025 को घरेलू सेवाएं शुरू हुई थीं। बोइंग 737 मैक्स-8 विमान से संचालित एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान के रवाना होने से पहले पायलट ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक यात्रा होने वाली है। (Khajuraho Airport Rank First in Customer Satisfaction Survey 2026) इस उड़ान के साथ जल्दी खराब होने वाले (पेरिशेबल) उत्पादों की पहली अंतरराष्ट्रीय खेप भी भेजी गई।

हवाई अड्डे का विकास कई चरणों में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनएमआईएएल) कर रही है। यह एक विशेष इकाई है, जिसमें एएएचएल की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि शेष हिस्सेदारी सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिडको) के पास है।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडकी बहिन योजना’ से पात्र लाभार्थियों के नाम हटाए, यह विश्वासघात है: कांग्रेस

एनसीएलटी ने जून तिमाही में 5,518 करोड़ रुपये की 78 समाधान योजनाओं को मंजूरी दी

जुबिलेंट फूडवर्क्स को 46.9 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस, कंपनी देगी चुनौती

नगालैंड में आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया

प्रशासन ने 17 जुलाई को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह बदलने को कहा: कांग्रेस


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown