क्यूब हाइवेज ट्रस्ट के 5,000 करोड़ रुपये के निर्गम के लिए मूल्य दायरा 151-152 प्रति यूनिट

क्यूब हाइवेज ट्रस्ट के 5,000 करोड़ रुपये के निर्गम के लिए मूल्य दायरा 151-152 प्रति यूनिट

क्यूब हाइवेज ट्रस्ट के 5,000 करोड़ रुपये के निर्गम के लिए मूल्य दायरा 151-152 प्रति यूनिट
Modified Date: July 15, 2026 / 03:06 pm IST
Published Date: July 15, 2026 3:06 pm IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) क्यूब हाइवेज ट्रस्ट ने अपने 5,000 करोड़ रुपये के सार्वजनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) निर्गम के लिए मूल्य दायरा 151-152 रुपये प्रति यूनिट तय किया है।

सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, यह निर्गम 22 जुलाई को अभिदान के लिए खुलेगा और 24 जुलाई को बंद होगा। वहीं बड़े (एंकर) निवेशक 21 जुलाई को यूनिट के लिए बोली लगा सकेंगे।

यह निर्गम पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। बिक्री मौजूदा यूनिटधारकों द्वारा की जा रही है क्योंकि ट्रस्ट निजी रूप से सूचीबद्ध इनविट से सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध इनविट में बदल रहा है।

निर्गम से पहले ट्रस्ट ने 13 जुलाई को किए गए यूनिट अभिदान समझौतों के माध्यम से रणनीतिक निवेशकों से 1,250 करोड़ रुपये जुटाए।

इन यूनिट के तीन अगस्त के आसपास शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) में पंजीकृत इनविट क्यूब हाइवेज ट्रस्ट के पास 31 मार्च, 2026 तक 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में फैली 8,754 लेन किलोमीटर लंबी 27 परिचालन सड़क परिसंपत्तियों का खंड था।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में