Noida Building Fire News: नोएडा में भीषण अग्निकांड, जिंदा जलकर इतने लोगों की मौत, मची चीख पुकार…. सीएम ने अधिकारियों के दिए यह निर्देश

Noida Building Fire News: नोएडा में भीषण अग्निकांड, जिंदा जलकर इतने लोगों की मौत, मची चीख पुकार.... सीएम ने अधिकारियों के दिए यह निर्देश

Noida Building Fire News: नोएडा में भीषण अग्निकांड, जिंदा जलकर इतने लोगों की मौत, मची चीख पुकार…. सीएम ने अधिकारियों के दिए यह निर्देश

Noida Building Fire News: नोएडा में भीषण अग्निकांड, जिंदा जलकर इतने लोगों की मौत, मची चीख पुकार.... सीएम ने अधिकारियों के दिए यह निर्देश /image: AI Generated

Modified Date: July 15, 2026 / 03:04 pm IST
Published Date: July 15, 2026 2:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नोएडा के मामूरा गांव में एक इमारत में भीषण आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई
  • फायर विभाग ने अब तक करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए

Noida Building Fire Newsउत्तर प्रदेश के नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां ममूरा गांव में सेक्टर 66 स्थित इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई झुलस गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं और बचाव अभियान शुरू किया है। अभी तक 50 लोगों का रेस्क्यू किया गया गया है। इस घटना के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई, लोग रोते-बिलखते इधर-उधर भागने लगे।

स्कूटी में चार्जिंग के दौरान लगी आग

Noida Building Fire News जानकारी के अनुसार, यह घटना नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र के मामूरा गांव की बताई जा रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान आग लगी, जिसने देखते ही देखते आसपास खड़े कई वाहनों और फिर इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो लड़कियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि करीब 50 परिवार आग की चपेट में हैं। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आकर करीब 10 वाहन राख हो गए। सूचना मिलते ही फायर विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Noida Building Fire News वहीं जनपद नोएडा में हुई इस आगजनी घटना की जानकारी मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य तेज करने और घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.