अपग्रेड में अनएकेडमी की मूल कंपनी के विलय प्रस्ताव पर सीसीआई ने लगाई मुहर
अपग्रेड में अनएकेडमी की मूल कंपनी के विलय प्रस्ताव पर सीसीआई ने लगाई मुहर
नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मंगलवार को सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज में अपग्रेड एजुकेशन द्वारा हिस्सेदारी खरीदने और उसके साथ विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज, ऑनलाइन शिक्षण मंच ‘अनएकेडमी’ की मूल कंपनी है।
करीब चार महीने पहले अनएकेडमी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौरव मुंजाल ने घोषणा की थी कि दोनों कंपनियों ने 100 प्रतिशत शेयर अदला-बदली सौदे के तहत अधिग्रहण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
सीसीआई ने बयान में कहा कि प्रस्तावित सौदे के तहत अपग्रेड एजुकेशन, सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज में हिस्सेदारी खरीदेगी और बाद में उसका अपग्रेड में विलय किया जाएगा।
मुंबई स्थित अपग्रेड एजुकेशन औपचारिक और गैर-औपचारिक शिक्षा दोनों क्षेत्रों में सक्रिय है, जबकि बेंगलुरु स्थित सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज अनएकेडमी मंच के जरिये ऑनलाइन शिक्षा सेवाएं देती है।
इस बीच, सीसीआई ने मालाबार समूह की 51 कंपनियों के मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स लिमिटेड में विलय को भी मंजूरी दी है। यह कंपनी सोने, हीरे, चांदी और अन्य आभूषणों के निर्माण, व्यापार और वितरण के क्षेत्र में काम करती है।
भाषा प्रेम अजय प्रेम
अजय

Facebook


