Leopard Delivery Boy Attack Video: रात के अंधेरे में खौफनाक घटना, डिलीवरी बॉय पर टूट पड़ा तेंदुआ, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
Leopard Delivery Boy Attack Video: मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुए ने डिलीवरी बॉय जानलेवा हमला कर दिया।
Leopard Delivery Boy Attack Video/Photo Creadit: X
- इंदौर के बिचौली मर्दाना इलाके में तेंदुए ने डिलीवरी बॉय पर हमला किया
- पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- वन विभाग और पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया
इंदौर। Leopard Delivery Boy Attack Video: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना इलाके में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुए ने डिलीवरी बॉय जानलेवा हमला कर दिया। लेकिन युवक ने किसी तरह खुद को बचाया और मौके से भाग निकला। तब उसकी जान में जान आई। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है। (Indore Leopard Attack)
डिलीवरी बॉय पर झपटा तेंदुआ
Leopard Delivery Boy Attack Video सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि युवक बाइक से गुजर रहा था। तभी अचानक तेंदुआ उस पर झपट पड़ा। हमले के दौरान युवक की बाइक सड़क पर गिर गई लेकिन उसने बिना समय गंवाए भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद लोगों में दहशत का फ़ैल गई और उन्होंने तुरंत पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
इंदौर में बिचौली मर्दना एरिया में डिलीवरी बॉय पर तेंदुए का हमला। 6 फिट उछला। वन विभाग ढूंढ रहा pic.twitter.com/MZ8EuAM4qt
— SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) July 8, 2026
ये भी पढ़ें

Facebook


