Mahadev Satta App Saurabh Chandrakar Arrest: महादेव सट्टा एप का सरगना सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार? ED ने इस देश के पुलिस को भेजा था अरेस्ट नोटिस, पढ़े पूरा अपडेट

Mahadev Satta App Saurabh Chandrakar Arrest: महादेव सट्टा एप का सरगना सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार? ED ने इस देश के पुलिस को भेजा था अरेस्ट नोटिस, पढ़े पूरा अपडेट

Mahadev Satta App Saurabh Chandrakar Arrest: महादेव सट्टा एप का सरगना सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार? ED ने इस देश के पुलिस को भेजा था अरेस्ट नोटिस, पढ़े पूरा अपडेट

Mahadev Satta App Saurabh Chandrakar Arrest | Photo Credit: AI

Modified Date: July 8, 2026 / 01:16 pm IST
Published Date: July 8, 2026 12:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार
  • ओमान पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • भारत लाने की तैयारी

रायपुर: Mahadev Satta App Saurabh Chandrakar Arrest महादेव सट्टा एप का सरगना सौरभ चंद्राकर को पुलिस ने अरेस्ट (Saurabh Chandrakar Arrest) कर लिया है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। बताया जा रहा है कि सौरभ को भारतीय एजेंसियों द्वारा जारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर ओमान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद अब उन्हें भारत लाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल उसे मस्कट स्थित हाई-सिक्योरिटी अल खौद डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

फर्जी पासपोर्ट से ओमान पहुंचने का आरोप

Saurabh Chandrakar Arrest मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महादेव ऐप के कथित प्रमोटर सौरभ चंद्राकर पर फर्जी पासपोर्ट के इस्तेमाल और अवैध तरीके से ओमान में प्रवेश करने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी पैरवी के लिए मस्कट में वकीलों की एक टीम भी नियुक्त की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोप है कि सौरभ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ओमान में प्रवेश किया। मामले के सामने आने के बाद उन्होंने अपनी कानूनी पैरवी के लिए मस्कट (ओमान) में वकीलों की एक टीम नियुक्त की है, जो स्थानीय स्तर पर उनका पक्ष रखेगी।

कौन है सौरभ चंद्राकर?

महादेव सट्टा एप का सरगना सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है। उनके पिता पहले नगर निगम में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। पहले सौरभ एक कपड़े की दुकान में काम करते थे। जिसके बाद उन्होंने एक जूस की दुकान का संचालन किया। फिर 2019 में वे दुबई चला गया और अपने एक दोस्त को भी वे दुबई बुला लिया। इसके बाद उसने महादेव एप लांच किया और फिर धीरे-धीरे ऑनलाइन सट्टा बाजार का बड़ा नाम बन गया। महादेव सट्टा ऐप के नाम पर करीब 600 करोड़ रुपये का अवैध कारोबार किया गया।

शादी में खर्च किए थे 200 करोड़ रुपये

इतना ही नहीं सौरभ चंद्राकर ने दुबई में शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने शादी में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस शादी में बॉलीवुड के कई स्टार शामिल हुए थे। कहा जाता है कि सौरभ चंद्राकर ने अपने रिश्तेदारों को भारत से बुलाने के लिए प्राइवेट प्लेन किए थे।

 

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।