Cargo Plane Missing Today Karachi: पाकिस्तान आ रहा बोइंग 737 विमान इस महासागर के ऊपर से अचानक हुआ गायब.. 2 मिनट में आया 35000 फुट नीचे, जानें कितने लोग थे सवार

Cargo Plane Missing Today Karachi: कराची तट के पास कार्गो विमान लापता, यूएई से आ रहा था, पांच क्रू सवार, अरब सागर में सर्च ऑपरेशन जारी।

Cargo Plane Missing Today Karachi: पाकिस्तान आ रहा बोइंग 737 विमान इस महासागर के ऊपर से अचानक हुआ गायब.. 2 मिनट में आया 35000 फुट नीचे, जानें कितने लोग थे सवार

Cargo Plane Missing Today Karachi || Image- Flightradar24 File

Modified Date: July 8, 2026 / 12:28 pm IST
Published Date: July 8, 2026 12:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कराची तट के पास कार्गो विमान लापता।
  • विमान में चालक दल के पांच सदस्य सवार।
  • अरब सागर में सर्च एंड रेस्क्यू अभियान जारी।

कराची: पाकिस्तान के कराची तट के पास मंगलवार देर रात एक मालवाहक विमान लापता हो गया। विमान में क्रू मेम्बर्स समेत पांच लोग सवार थे। (Cargo Plane Missing Today Karachi) पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक विमान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह से कराची आ रहा था। इसी दौरान उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

एयरपोर्ट से करीब करीब 287 किलोमीटर दूर टूटा संपर्क

अफसरों के मुताबिक, कराची में मौजूद K2 एयरवेज का बोइंग 737 कार्गो विमान ने रात करीब 9:18 बजे नेविगेशन सिस्टम में खराबी की सूचना दी थी। इसके कुछ ही मिनट बाद विमान की ऊंचाई तेजी से कम होने लगी और उसने अचानक दिशा बदल ली। रडार डेटा के अनुसार, रात करीब 9:21 बजे विमान ने तेज़ी से नीचे आना शुरू किया। इसके बाद कराची से लगभग 155 नॉटिकल मील (करीब 287 किलोमीटर) पश्चिम में अरब सागर के ऊपर रडार और रेडियो संपर्क पूरी तरह टूट गया।

सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि विमान की तलाश के लिए अरब सागर में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। (Cargo Plane Missing Today Karachi) फिलहाल विमान के लापता होने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक यह विमान समुन्दर में जा गिरा है। हैरानी की बात यह है कि, आपातकालीन मैसेज के ठीक बाद यह विमान अपनी तय ऊंचाई से महज दो मिनटों के भीतर करीब 35 हजार फुट नीचे आ गया था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन्हें भी पढ़ें:

फीफा ने अमेरिकी फुटबॉल टीम के दो स्टाफ सदस्यों को निलंबित किया

ईरान पर अमेरिका के हमलों के बाद बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजा

होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन पोतों को निशाना बनाने के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले किए

अमेरिका ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर निज्जर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप लगाया

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त , 125 रन से हारे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown