BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

सिएट को दूसरी छमाही में प्राकृतिक रबड़ की ऊंची कीमतों का दबाव कम होने की उम्मीद

सिएट को दूसरी छमाही में प्राकृतिक रबड़ की ऊंची कीमतों का दबाव कम होने की उम्मीद

सिएट को दूसरी छमाही में प्राकृतिक रबड़ की ऊंची कीमतों का दबाव कम होने की उम्मीद
Bhasha
Published: 20 Oct 2024 | 10:52 amModified: 20 Oct 2024 | 10:52 am

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) घरेलू टायर विनिर्माता कंपनी सिएट लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में कच्चे माल की ऊंची लागत का दबाव कम होने की उम्मीद है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्नब बनर्जी का मानना है कि घरेलू स्तर पर प्राकृतिक रबड़ की ऊंची कीमतों से दूसरी छमाही में राहत मिल सकता है। घरेलू बाजार में प्राकृतिक रबड़ की कीमतें 15 साल के उच्चस्तर पर पहुंचने से कंपनी पर दबाव बना था।

बनर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि उसके ‘ऑफ्टरमार्केट’ कारोबार की दो अंक में वृद्धि जारी रहेगी और साथ ही अंतरराष्ट्रीय कारोबार बेहतर प्रदर्शन करेगा।

दूसरी तिमाही में कंटेनर की कमी और ऊंची ढुलाई लागत से भी कंपनी का कारोबार प्रभावित हुआ है। बनर्जी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में घरेलू प्राकृतिक रबड़ की कीमतें 15 साल के उच्चस्तर लगभग 250 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें चौथी तिमाही में सुधार की उम्मीद है। मुझे लगता है कि वर्ष की दूसरी छमाही में दबाव कम होने वाला है।’’

उन्होंने कहा कि रबड़ के दाम पहले ही घटकर 200 रुपये किलोग्राम पर आ गए हैं।

वृद्धि परिदृश्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह मजबूत बना हआ है।

बनर्जी ने कहा कि पहली छमाही में हमारी ऑफ्टरमार्केट वृद्धि दो अंक में रही हैं। मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) को आपूर्ति सुस्त रही है। इसकी वजह वाहनों में बदलाव है। उन्होंने कहा कि रिप्लेसमेंट खंड में हम दो अंकीय वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।

भाषा अजय अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: सिएट को दूसरी छमाही में प्राकृतिक रबड़ की ऊंची कीमतों का दबाव कम होने की उम्मीद

People also search for:Ceat
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm