Durg Afeem Kheti Update: अफीम की खेती करने वाले भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित, डिप्टी सीएम बोले- छोड़ेंगे नहीं गैरकानूनी काम करने वालों को, दीपक बैज ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया
Durg Afeem Kheti Update: अफीम की खेती करने वाले भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित, डिप्टी सीएम बोले- छोड़ेंगे नहीं गैरकानूनी काम करने वालों को, दीपक बैज ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया
Durg Afeem Kheti Update: अफीम की खेती करने वाले भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित, डिप्टी सीएम बोले- छोड़ेंगे नहीं गैरकानूनी काम करने वालों को / Image: IBC24
- विनायक ताम्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
- विनायक ताम्रकार को भाजपा ने पार्टी से निलंबित कर दिया
- भाजपा नेताओं की खेती का सत्यापन होना चाहिए
रायपुर: Durg Afeem Kheti Update छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती का खुलासा होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जहां एक ओर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है तो दूसरी ओर उन्हें भाजपा से निलंबित कर दिया गया है। विनायक ताम्रकार का निलंबन का आदेश डॉ नवीन मार्कंडेय ने जारी किया है। वहीं, इस मामले को लेकर विपक्षी नेताओं ने एक बार फिर सरकार को घेरने की कोशिश की है।
गैरकानूनी काम करने वाले पर कार्रवाई होगी
Durg Afeem Kheti Update विनायक ताम्रकार के निलंबनको लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोई भी हो, गैरकानूनी काम करने वाले पर कार्रवाई होगी। कांग्रेस के आरोपों पर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि ‘अपराध और अपराधियों को संरक्षण कांग्रेस पार्टी देती है, कांग्रेस का अपराध के साथ संलिप्तता जग ज़ाहिर है। कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर भाजपा का पोस्टर पर अरुण साव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि BJP ने कांग्रेस की वास्तव स्थिति को देख पोस्ट किया है। कई कांग्रेस नेताओं के अरमान पूरे नहीं हुए हैं, फूलो देवी नेताम कांग्रेस नेताओं पर भारी पड़ीं हैं। कांग्रेस में परिवार की चलती है यह भी साबित हुआ है।
बजट सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण लाएगी कांग्रेस
वहीं, दूसरी ओर दुर्ग में अफ़ीम की खेती करने वाला भाजपा नेता विनायक ताम्रकार की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता सरकार को सदन में घेरने की तैयारी में जुट गए हैं। खबर है कि कांग्रेस ने 9 मार्च को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण लाने का फैसला किया है।

पीसीसी चीफ ने आरोपी को निष्कासित करने की मांग
अफीम की खेती वाले मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी के बड़े बड़े नेताओं के साथ इनके फोटो है, सरकार नशे का कारोबार खुद अपने हाथ में ले ली है। बीजेपी के नेता अफीम की खेती कर रहे हैं। सरकार आखिर प्रदेश को किस ओर ले जाना चाह रही है? हमारी मांग है, बीजेपी नेताओं खेती का सत्यापन कराना चाहिए, कही और भी अफीम की खेती तो नहीं हो रही है। आरोपी नेता को सिर्फ निलंबित किया गया है, उसे निष्कासित नहीं किया गया है। साफ है कि उसे बचाया जा रहा है, सरकार उड़ता पंजाब की तरह उड़ता छत्तीसगढ़ बनाना चाह रही है।
7 एकड़ से अधिक में हो रही थी खेती
बता दें कि दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा पुलिस चौकी के ग्राम समोदा में डेढ़ से 7 एकड़ क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती की जा रही थी। यह खेती शिवनाथ नदी के किनारे की जमीन पर की जा रही थी।Durg BJP Neta Afeem Kheti मामले में दो भाजपा नेताओं विनायक ताम्रकार और बृजेश ताम्रकार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम सुबह से ही इलाके में जांच में जुटी हुई है। कलेक्टर अभिजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और अफीम के पौधों का निरीक्षण किया।
ये भी पढ़ें
- Deputy CM Helicopter Emergency Landing: बन आई थी डिप्टी सीएम की जान पर बात, हजारों फीट ऊंचाई पर हेलीकॉटर से उठने लगा था धुआं, ऐसे बची भाजपा नेता की जान
- Train Cancelled Chhattisgarh: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इतने दिनों तक नहीं चलेंगी ये पैसेंजर ट्रेनें, कई गाड़ियों के बदले रूट, इस वजह से जारी हुआ आदेश
- Ajay Chandrakar on Dhan Bonus: लोग करोड़ों रुपए की शराब पी गए तो सरकार क्या करेगी? हां लेकिन बोनस होली के बाद देना था, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने अपनी ही सरकार के फैसले पर उठाए सवाल

Facebook


