Naxal Surrender News: बस थोड़ी देर और! नक्सलवाद के खात्मे से जुड़ी सबसे बड़ी खबर सुनने के लिए हो जाइए तैयार, सीएम के सामने…

Naxal Surrender News: बस्तर और नक्सल प्रभावित इलाकों से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक माओवादी संगठन से जुड़े 124 नक्सली आज तेलंगाना में आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं।

Naxal Surrender News: बस थोड़ी देर और! नक्सलवाद के खात्मे से जुड़ी सबसे बड़ी खबर सुनने के लिए हो जाइए तैयार, सीएम के सामने…

NAXALI SURRENDER/ image source: IBC24

Modified Date: March 7, 2026 / 03:12 pm IST
Published Date: March 7, 2026 2:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 124 नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण
  • मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सरेंडर
  • सुरक्षा दबाव से लिया फैसला

Naxal Surrender News: बस्तर और नक्सल प्रभावित इलाकों से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक माओवादी संगठन से जुड़े 124 नक्सली आज तेलंगाना में आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी नक्सली मुख्यमंत्री A. Revanth Reddy की मौजूदगी में सरेंडर करेंगे। सुरक्षा एजेंसियों के लगातार दबाव, बढ़ती कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति के चलते बड़ी संख्या में नक्सलियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है, जिसे नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Naxali Surrender News: 124 नक्सली आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं

बस्तर और आसपास के नक्सल प्रभावित इलाकों से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज कुल 124 नक्सली आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी नक्सली तेलंगाना में राज्य के मुख्यमंत्री A. Revanth Reddy की मौजूदगी में सरेंडर करेंगे। सुरक्षा एजेंसियों के लगातार दबाव, बढ़ती कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति के कारण बड़ी संख्या में नक्सलियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है। इस सामूहिक आत्मसमर्पण को सुरक्षा एजेंसियां बड़ी सफलता मान रही हैं, क्योंकि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों का सरेंडर होना नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस घटनाक्रम के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की उम्मीद भी बढ़ गई है।

124 Maoists Surrender: देवजी की लीडरशिप वाली PLGA कमेटी के मेंबर करेंगे सरेंडर

जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले 124 नक्सली माओवादी संगठन से जुड़े सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। इनमें कई ऐसे कैडर भी शामिल हैं जो लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे थे और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय थे। बताया जा रहा है कि हाल ही में आत्मसमर्पण कर चुके माओवादी संगठन के प्रमुख देवजी की PLGA यानी पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी की टीम के सदस्य भी इस सामूहिक सरेंडर में शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार लगातार चल रहे ऑपरेशन, बढ़ती निगरानी और जंगलों में दबाव की वजह से कई नक्सलियों ने अब हथियार छोड़ने का फैसला किया है।

इस पूरे मामले को लेकर आज शाम करीब 4 बजे मुख्यमंत्री A. Revanth Reddy प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें इस सामूहिक आत्मसमर्पण से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आगे की रणनीति साझा की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस कदम से नक्सल संगठन को बड़ा नुकसान होगा और आने वाले समय में और भी नक्सली हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।