7th Pay DA Hike August 2026: हो गया इतने फीसदी महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान.. पिछले जनवरी से लागू, मिलेगा आठ महीने का एरियर्स भी

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देते हुए DA और DR में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

7th Pay DA Hike August 2026: हो गया इतने फीसदी महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान.. पिछले जनवरी से लागू, मिलेगा आठ महीने का एरियर्स भी

Central Government announces 2 Percent hike in DA || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 20, 2026 / 05:31 pm IST
Published Date: August 20, 2026 5:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • केंद्रीय कर्मचारियों के DA में दो फीसदी बढ़ोतरी
  • पेंशनर्स का DR भी 60 प्रतिशत हुआ
  • 1 जनवरी 2026 से मिलेगा बढ़ोतरी का लाभ

नई दिल्ली: बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट में कई बड़े फैसले लिए गये। इसी के तहत सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को भी राहत दी है। (Central Government announces 2 Percent hike in DA) सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को मंजूरी दे दी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सरकार पर 6,791 रुपये करोड़ सालाना भार

जानकारी के मुताबिक कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए और पेंशनर्स के महंगाई राहत यानी डीआर में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। इसके बाद DA और DR की दर मौजूदा 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी। इस फैसले से 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख से ज्यादा पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। सरकार पर इसका अतिरिक्त वित्तीय भार करीब 6,791 रुपये करोड़ सालाना होगा।

कैबिनेट के फैसलों को पढ़ें

केंद्रीय कैबिनेट ने कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी। इनमें देश में समुद्री बीमा के लिए भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल बनाने, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को आगे बढ़ाने और दो बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी देने के फैसले शामिल हैं। (Central Government announces 2 Percent hike in DA) कैबिनेट ने भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल बनाने को मंजूरी दी है। इसके लिए 12,980 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी दी जाएगी। (7th Pay DA Hike August 2026 Announced) इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर तनाव और जोखिम के बावजूद भारतीय कारोबार को किफायती बीमा सुविधा उपलब्ध कराना है। यह पूल जहाज, कार्गो, प्रोटेक्शन एंड इंडेम्निटी और युद्ध जैसे समुद्री जोखिमों को कवर करेगा।

PMGSY-III को मार्च 2028 तक बढ़ाया

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III (PMGSY-III) को मार्च 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। योजना का संशोधित कुल परिव्यय 83,977 करोड़ रुपये होगा। इसके तहत ग्रामीण इलाकों को कृषि बाजारों, उच्चतर माध्यमिक स्कूलों और अस्पतालों से जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण और सुधार किया जाएगा। मैदानी क्षेत्रों में सड़कों और पुलों का काम मार्च 2028 तक तथा पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों का काम भी मार्च 2028 तक पूरा करने की समयसीमा बढ़ाई गई है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में पुलों के निर्माण की समयसीमा मार्च 2029 तक कर दी गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

24,815 करोड़ रु. की दो रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी

कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने 24,815 करोड़ रुपये की लागत वाली दो रेलवे परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। इनमें गाजियाबाद-सितापुर तीसरी और चौथी रेल लाइन तथा राजमुंदरी (निदादवोलु)-विशाखापत्तनम (दुव्वाडा) तीसरी और चौथी रेल लाइन शामिल हैं। (Central Government announces 2 Percent hike in DA) इन परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के 15 जिलों में रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी। सरकार के अनुसार, इससे ट्रेनों की आवाजाही बेहतर होगी, रेल परिचालन में दक्षता बढ़ेगी और व्यस्त रेल मार्गों पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

ट्रंप का दावा: अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम समय में समझौता, कनाडाई आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क टला

उप्र: पत्नी और बेटे की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को आजीवन कारावास

ट्रंप के आदेश के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेनाओं ने सैन्य अभ्यास की अवधि घटाई

भारत ने बातचीत के जरिए फलस्तीन मुद्दे के ‘द्विराष्ट्र समाधान’ को अपना समर्थन दोहराया: सचिव रंगनाथन

सिरिंज में दवा भरने का वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown