नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) केंद्र सरकार ने प्रमुख बंदरगाहों दीनदयाल (कांडला), जवाहरलाल नेहरू (नहावा शेवा), पारादीप और अदाणी समूह के मुंद्रा बंदरगाह को ‘मेगा पोर्ट’ के रूप में अधिसूचित किया है।
पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय ने एक राजपत्र अधिसूचना में कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय बंदरगाह अधिनियम के तहत किसी बंदरगाह को ‘मेगा पोर्ट’ के रूप में वर्गीकृत करने के मानदंडों को अधिसूचित किया है।
इसके तहत प्रमुख बंदरगाहों दीनदयाल (कांडला), जवाहरलाल नेहरू (नहावा शेवा), पारादीप और मुंद्रा बंदरगाह इन तय मानदंडों को पूरा करते हैं।
भारत में 12 प्रमुख बंदरगाह और 200 से अधिक गैर-प्रमुख बंदरगाह हैं।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय