Bank Strike News Latest Update: 28, 29 और 30 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक…नहीं प्रभावित होगा कामकाज, आम जनता की समस्या को देखते हुए बैंकिंग से जुड़ी प्रमुख संस्थाओं ने किया बड़ा ऐलान

Ads

Bank Strike News Latest Update: 28, 29 और 30 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक...नहीं प्रभावित होगा कामकाज, आम जनता की समस्या को देखते हुए बैंकिंग से जुड़ी प्रमुख संस्थाओं ने किया बड़ा ऐलान

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 09:37 AM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 09:38 AM IST

Bank Strike News Latest Update: 28, 29 और 30 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक...नहीं प्रभावित होगा कामकाज, आम जनता की समस्या को देखते हुए बैंकिंग से जुड़ी प्रमुख संस्थाओं ने किया बड़ा ऐलान / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • 28 से 30 सितंबर तक सहकारी बैंक खुले रहेंगे
  • जमा-निकासी, नकदी लेनदेन और चेक क्लीयरेंस जैसी सेवाएं सामान्य रहेंगी
  • सहकारी बैंक किसानों, ग्रामीण परिवारों और छोटे कारोबारियों को ऋण व बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं

नई दिल्ली: Bank Strike News Latest Update यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 सितंबर से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक कर्मचारियों की 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और कुछ पुराने निजी बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लेने की सलाह दी है, ताकि उन्हें परेशानी न हो। वहीं, दूसरी ओर ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। देशभर के सहकारी बैंकों ने हड़ताल के दौरान भी बैंकों को खुली रखने का फैसला किया है। इतना ही नहीं सहकारी बैंकों ने रोजाना की तरह की बैंकिंग कामकाज को संचालित करने का भी ऐलान किया है।

28, 29 और 30 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक

Bank Strike News Latest Update मिली जानकारी के अनुसार सहकारी बैंकों ने ऐलान करते हुए कहा है कि उनके कर्मचारी हड़ताल नहीं करेंगे। ऐसे में सहकारी बैंकों की सभी शाखाएं 28, 29 और 30 सितंबर को खुली रहेंगी। सहकारी बैंकों की सभी शाखाओं में नकदी जमा, निकासी, ग्रामीण लेन-देन और चेक क्लीयरेंस से जुड़ी सभी जरूरी सेवाएं बिना किसी रुकावट के सामान्य रूप से चालू रहेंगी। बता दें कि सहकारी बैंकों में राज्य सहकारी बैंक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक और प्राथमिक कृषि साख समितियां यानी PACS शामिल हैं।

नहीं प्रभावित होंगे बैंकिंग से जुड़े कामकाज

सहकारी बैंकों ने ग्राहकों को आश्वासन दिया है कि इस हड़ताल को लेकर सहकारी बैंकिंग से जुड़ी प्रमुख संस्थाओं जैसे- NAFCUB, NUCFDC और NAFSCoB ने साफ किया है कि सहकारी बैंक तीन दिनों की इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। इस दौरान सभी सहकारी बैंक आम दिनों की तरह सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कामकाज जारी रहेगा।

गांव से लेकर शहर तक फैला है सहकारी बैंक का नेटवर्क

बता दें कि सहकारी बैंक गांवों, कस्बों और शहरों, हर जगह फैले हुए हैं। ये मुख्य रूप से किसानों, ग्रामीण परिवारों, छोटे कारोबारियों, व्यापारियों और उद्यमियों को सेवाएं देते हैं। बैंक की शाखाओं में पैसे जमा करने, निकालने और ट्रांसफर जैसी सामान्य बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी। ग्राहकों को ये सुविधाएं संबंधित बैंक की शाखा के नियमों और व्यवस्था के अनुसार मिलती रहेंगी।

देशभर में कितने सहकारी बैंक

  • 1450 शहरी सहकारी बैंक (UCB)
  • 34 राज्य सहकारी बैंक (STCB) और 351 जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (DCCB) शामिल हैं

ये भी पढ़ें

28 से 30 सितंबर के दौरान सहकारी बैंक खुले रहेंगे क्या?

हां, दिए गए विवरण के अनुसार सहकारी बैंक इन तीनों दिनों में सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

क्या सहकारी बैंक भी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल होंगे?

नहीं। NAFCUB, NUCFDC और NAFSCoB के अनुसार सहकारी बैंक इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे।

हड़ताल के दौरान सहकारी बैंकों में कौन-कौन से काम होंगे?

जमा, निकासी, नकद लेनदेन, ग्रामीण बैंकिंग और चेक क्लीयरेंस जैसी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की जानकारी दी गई है।

सहकारी बैंकों का मुख्य काम क्या होता है?

सहकारी बैंक मुख्य रूप से किसानों, ग्रामीण परिवारों, छोटे कारोबारियों और स्थानीय समुदायों को जमा, निकासी और ऋण जैसी बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं।

सहकारी बैंकों में कौन-कौन से बैंक शामिल होते हैं?

सहकारी बैंकिंग नेटवर्क में राज्य सहकारी बैंक (STCB), जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (DCCB) और शहरी सहकारी बैंक (UCB) शामिल होते हैं।