Petrol Diesel Price Today 26 September 2026: पेट्रोल 24 और डीजल 16 रुपए प्रति लीटर महंगा, त्योहारों से पहले कीमतों में हुआ बदलाव तो भड़के लोग, कहा- बंद करो अच्छे दिन की जुमलेबाजी

Ads

Petrol Diesel Price Today 26 September 2026: पेट्रोल 24 और डीजल 16 रुपए प्रति लीटर महंगा, त्योहारों से पहले कीमतों में हुआ बदलाव तो भड़के लोग, कहा- बंद करो अच्छे दिन की जुमलेबाजी

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 09:09 AM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 09:10 AM IST

Petrol Diesel Price Today 26 September 2026: पेट्रोल 24 और डीजल 16 रुपए प्रति लीटर महंगा, त्योहारों से पहले कीमतों में हुआ बदलाव तो भड़के लोग, कहा- बंद करो अच्छे दिन की जुमलेबाजी / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल 2.02 रुपये प्रति लीटर महंगा
  • डीजल 3.59 रुपये प्रति लीटर सस्ता
  • 10 से 26 सितंबर के बीच पेट्रोल 23.55 रुपये और डीजल 15.86 रुपये प्रति लीटर महंगा

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 26 September 2026: अंतर्राष्ट्रीय बाजार से कच्चे तेल की कीमतों को लेकर एक बार फिर अच्छे संकेत मिल रहे हैं। कल यानि शुक्रवार को दिन की शुरुआत में तेल की कीमतों में 1% से ज़्यादा की गिरावट आई, जिसके बाद 1215 GMT पर ब्रेंट क्रूड $1.34 या 1.3% गिरकर $105.26 प्रति बैरल पर था, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) $1.83 या 1.9% गिरकर $92.78 प्रति बैरल पर था। दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमतों का असर घरेलू बाजार में दिख रहा है। एक बार फिर पेट्रोल की कीमत में 2.02 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी और डीजल के रेट में 3.59 रुपए की कटौती की गई है।

पेट्रोल महंगा, डीजल सस्ता

Petrol Diesel Price Today 26 September 2026: मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के पेट्रोलियम डिविजन ने पेट्रोल 2.02 रुपए महंगा हुआ है और डीजल 3.59 रुपए सस्ता हो गया है। कीमतों में बदलाव के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 391.30 प्रति लीटर और डीजल 408.53 प्रति लीटर हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी पेट्रोलियम मूल्य निर्धारण तंत्र के आधार पर, बदली हुई कीमतें 26 सितंबर से 28 सितंबर, 2026 तक लागू रहेंगी।

रोजाना बदल रहे ईंधन के रेट

बात करें पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रहे बदलाव की तो पिछले करीब 15 दिनों में पेट्रोल 23.55 रुपए और डीजल 15.86 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। 10 सितंबर को पेट्रोल 367.75 रुपए/लीटर और डीजल 392.67 रुपए/लीटर था। जबकि आज यानि 26 सितंबर को नई सरकारी दरों में पेट्रोल 391.30 रुपए/लीटर और डीजल 408.53 रुपए/लीटर हो गया।

10 से 26 सितंबर तक इतना महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल

तारीख पेट्रोल (PKR/L) डीजल HSD (PKR/L)
10 सितंबर 367.75 392.67
11 सितंबर 370.80 398.04
12 सितंबर 375.82 403.32
15 सितंबर 380.24 409.42
16 सितंबर 384.34 415.83
17 सितंबर 391.22 421.45
18 सितंबर 390.79 424.92
19–21 सितंबर 389.14 424.04
22 सितंबर 393.75 422.08
23 सितंबर 392.05 418.96
24 सितंबर 390.12 414.75
25 सितंबर 389.28 412.12
26 सितंबर 391.30 408.53

ये भी पढ़ें

26 सितंबर 2026 को पेट्रोल की कीमत कितनी है?

26 सितंबर 2026 से पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 391.30 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर है।

26 सितंबर को डीजल की कीमत कितनी है?

नई दर के अनुसार हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 408.53 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल की कीमत कितनी बढ़ी है?

26 सितंबर की समीक्षा में पेट्रोल की कीमत में 2.02 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

डीजल कितना सस्ता हुआ है?

डीजल के दाम में 3.59 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है।

10 से 26 सितंबर के बीच पेट्रोल-डीजल कितना महंगा हुआ?

10 सितंबर को पेट्रोल 367.75 रुपये और डीजल 392.67 रुपये प्रति लीटर था। 26 सितंबर को पेट्रोल 391.30