धान खरीद से पहले पंजाब की मंडियों में पड़ा 18 लाख टन पुराना अनाज उठाएगी केंद्र सरकार: मान
धान खरीद से पहले पंजाब की मंडियों में पड़ा 18 लाख टन पुराना अनाज उठाएगी केंद्र सरकार: मान
नयी दिल्ली, 8 अगस्त (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को दावा किया कि केंद्र सरकार पंजाब की मंडियों में पड़े 18 लाख टन पुराने अनाज के भंडार को 20 सितंबर तक उठाने पर सहमत हो गई है। इससे राज्य की संभावित बंपर धान की फसल के लिए भंडारण की महत्वपूर्ण जगह खाली हो जाएगी।
एक आधिकारिक बयान में यह दावा करते हुए मान ने कहा कि यह कदम धान खरीद के सत्र से पहले एक बड़ी राहत के रूप में आएगा।
मान ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी और केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ अपनी बैठक के दौरान यह मुद्दा उठाने के बाद यह बात कही।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने निर्बाध खरीद और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी किसान को अपनी उपज बेचने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय

Facebook


