सीईआरसी ने ग्रिड इंडिया को मार्केट कपलिंग ऑपरेटर बनाने का दिया प्रस्ताव

सीईआरसी ने ग्रिड इंडिया को मार्केट कपलिंग ऑपरेटर बनाने का दिया प्रस्ताव

सीईआरसी ने ग्रिड इंडिया को मार्केट कपलिंग ऑपरेटर बनाने का दिया प्रस्ताव
Modified Date: April 21, 2026 / 07:33 pm IST
Published Date: April 21, 2026 7:33 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (सीईआरसी) ने सभी बिजली एक्सचेंजों में एकसमान मूल्य निर्धारण सुनिश्चित करने के लिए ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (ग्रिड इंडिया) को मार्केट कपलिंग ऑपरेटर (एमसीओ) बनाने का प्रस्ताव रखा है।

एमसीओ के तौर पर ग्रिड इंडिया सभी बिजली एक्सचेंज से प्राप्त विभिन्न बाजार खंडों की बोलियों को एकत्र करने और प्रभावी मूल्य खोज सुनिश्चित करने का काम करेगी।

सीईआरसी ने इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (पावर मार्केट) (द्वितीय संशोधन) विनियम, 2026 का मसौदा जारी किया था।

बिजली नियामक ने जुलाई 2025 में ‘मार्केट कपलिंग’ की मंजूरी दी थी।

‘मार्केट कपलिंग’ एक ऐसी प्रणाली है जिसके तहत देश के सभी बिजली एक्सचेंज से बोलियां एकत्रित करके एक ही एजेंसी द्वारा पूरे बाजार के लिए बिजली की एक समान दर निर्धारित की जाती है।

इसके लागू होने के बाद सभी बिजली एक्सचेंज की खरीद एवं बिक्री बोलियों को एक साथ जोड़कर एक ही बाजार-समापन मूल्य तय किया जाएगा। इससे विभिन्न एक्सचेंज पर अलग-अलग कीमतों वाली मौजूदा व्यवस्था समाप्त हो जाएगी।

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज की कुल एक्सचेंज-आधारित बिजली कारोबार में करीब 90 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसमें बाकी हिस्सेदारी पावर एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड (पीएक्सआईएल) और हिंदुस्तान पावर एक्सचेंज लिमिटेड (एचपीएक्स) की है।

भाषा निहारिका प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में