Satna Minor Murder Case Revelation: माँ से इकतरफा इश्क, शादी की जिद.. मिला इंकार तो उठाया खौफनाक कदम, सतना हत्याकांड के खुलासे ने कर दिया हर किसी को हैरान

Satna Minor Murder Case Revelation: सतना में नाबालिग की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, एकतरफा प्रेम में आरोपी ने बच्चे की निर्मम हत्या की।

Satna Minor Murder Case Revelation: माँ से इकतरफा इश्क, शादी की जिद.. मिला इंकार तो उठाया खौफनाक कदम, सतना हत्याकांड के खुलासे ने कर दिया हर किसी को हैरान

Satna Minor Murder Case Revelation || Image- IBC24 News File

Modified Date: April 21, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: April 21, 2026 8:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सतना में नाबालिग की गला रेतकर हत्या, शव ड्रम में छिपाया गया।
  • आरोपी ने माँ से एकतरफा प्रेम में वारदात को अंजाम दिया।
  • पुलिस ने जांच में किया सनसनीखेज खुलासा, आरोपी फरार।

सतना: शहर में सोमवार को कत्ल का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया था। यहां पांचवीं कक्षा के एक छात्र की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर उसकी लाश को एक नीले रंग के ड्रम में छिपा दिया गया था। (Satna Minor Murder Case Revelation) पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी थी। अधिकारी ने बताया था कि यह घटना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र की बैंक कालोनी में प्रिया नर्सरी के पास किराए के एक मकान में हुई, जहां पीड़ित परिवार विगत 15 महीनों से रह रहा था।

हुआ बड़ा खुलासा, जाने क्यों की गई थी हत्या

वही पुलिस ने कुछ ही घंटे की जाँच-पड़ताल और मृतक के माँ के संदेह के आधार अपर इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक़ आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक के घर के पास स्त्री करने वाला मथुरा नाम का शख्स निकला। आरोपी मथुरा मृतक की माँ से एकतरफा इश्क करता था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन चीजे उसके मन मुताबिक नहीं हो रही थी।

इसी बात को लेकर वह महिला से रंजिश रखता था। नाकाम इश्क की आग में जल रहे मथुरा ने ऐसा फैसला लिया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। (Satna Minor Murder Case Revelation) मृतक की माँ ने मथुरा पर ही बच्चे के अपहरण का शक जाहिर किया था हालाँकि घर की तलाशी में सामने आया कि, उसने बच्चे की हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में भर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि उसने ड्रम के ऊपर कपडे डाल दिए थे। बहरहाल आरोपी की तस्दीक होने के बाद मथुरा रजक की सरगर्मी से खोजबीन की जा रही है। आरोपी के धरपकड़ के लिए पुलिस ने कई टीमें भी बनाई है जो लगातार संभावित जगहों पर दबिश दे रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

नकली मौनजारो इंजेक्शन मामला: फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एली लिली ने कार्रवाई का स्वागत किया

द्रमुक शासन के अंतर्गत तमिलनाडु में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है: मुख्यमंत्री नायडू

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमले की धमकी देने वाले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

चक्‍करपुर भूखंड मामले में उच्चतम न्यायालय का हरियाणा के अधिकारियों को नोटिस

सामने आने वाले हर अवसर में से हमेशा बेहतर विकल्प चुनने की कोशिश की: कृतिका कामरा

घुसपैठियों से मुक्त पश्चिम बंगाल में हर साल युवाओं को एक लाख नौकरियां मुहैया कराएगी भाजपा : शाह


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown