सीएफआई ने एलएंडटी के एम. वी. सतीश को अध्यक्ष चुना

सीएफआई ने एलएंडटी के एम. वी. सतीश को अध्यक्ष चुना

सीएफआई ने एलएंडटी के एम. वी. सतीश को अध्यक्ष चुना
Modified Date: April 3, 2026 / 08:05 pm IST
Published Date: April 3, 2026 8:05 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) और बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले निकाय ‘कंस्ट्रक्शन फेडरेशन आफ इंडिया’ (सीएफआई) ने एम वी सतीश को संस्था का अध्यक्ष चुना है।

सीएफआई ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि उसने नई राष्ट्रीय परिषद का गठन किया है और दो वर्ष के कार्यकाल (वित्त वर्ष 2026-27 और 2027-28) के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

एलएंडटी लिमिटेड में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के सलाहकार और पश्चिम एशिया के लिए प्रमुख प्रतिनिधि एम वी सतीश को सीएफआई का अध्यक्ष चुना गया है।

वहीं, टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की मुख्य रणनीति एवं विकास अधिकारी प्रीति पटेल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रीकास्ट इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजीत भाटे को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

भाषा राजेश योगेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में