शैलेट होटल्स 171 करोड़ रुपये में उदयपुर का एक रिसॉर्ट खरीदेगी

Ads

शैलेट होटल्स 171 करोड़ रुपये में उदयपुर का एक रिसॉर्ट खरीदेगी

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 03:17 PM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 03:17 PM IST

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) शैलेट होटल्स लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 171 करोड़ रुपये के कुल मूल्य पर सीजन्स होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

सीजन्स होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के पास उदयपुर में 144 कमरों वाला ‘इंडर रेजिडेंसी रिजॉर्ट एंड स्पा’ है।

शैलेट होटल्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह अधिग्रहण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। पूरी हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया 15 मई, 2026 तक या दोनों पक्षों की सहमति से तय किसी और तारीख तक पूरी हो सकती है।

इस सौदे के साथ शैलेट होटल्स अब राजस्थान के उदयपुर के होटल कारोबार में भी कदम रखेगी।

शैलेट होटल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्वेतांक सिंह ने कहा, ‘उदयपुर में इस रिसॉर्ट के अधिग्रहण के साथ राजस्थान में प्रवेश की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है। हम लंबे समय से इस बाजार में प्रवेश करना चाहते थे। यह निवेश उच्च वृद्धि क्षमता वाले शहरों में विस्तार पर हमारे निरंतर ध्यान को दर्शाता है, जिनमें दीर्घकालिक संभावनाएं मजबूत हैं।’

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम