यूनिटेक के नामित निदेशक उमा शंकर ने इस्तीफा दिया

Ads

यूनिटेक के नामित निदेशक उमा शंकर ने इस्तीफा दिया

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 04:13 PM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 04:13 PM IST

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) रियल्टी फर्म यूनिटेक लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसके नामित निदेशक उमा शंकर ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है।

यूनिटेक ने शेयर बाजार को बताया कि नामित निदेशक (गैर-कार्यकारी) उमा शंकर ने ”सात मार्च, 2026 से कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।”

कंपनी ने शेयर बाजार को उनके इस्तीफे की जानकारी देरी से देने पर खेद व्यक्त किया और कहा कि ऐसा ”पूरी तरह से अनजाने में” हुआ।

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने 18 दिसंबर, 2019 के अपने आदेश के जरिए केंद्र सरकार को यूनिटेक लिमिटेड के लिए एक स्वतंत्र प्रबंधन नियुक्त करने का निर्देश दिया था। इसके बाद कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने एक नए निदेशक मंडल के गठन का प्रस्ताव रखा था, जिसे शीर्ष अदालत ने 20 जनवरी, 2020 को मंजूरी दी थी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय