इंदौर में चना बेसन के भाव में वृद्धि

Ads

इंदौर में चना बेसन के भाव में वृद्धि

  •  
  • Publish Date - April 6, 2021 / 11:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

इंदौर, छह अप्रैल (भाषा) स्थानीय सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को चना बेसन के भाव में 75 रुपये प्रति 50 किलोग्राम की वृद्धि हुई।

कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक शक्कर में आठ गाड़ी आवक हुई।

शक्कर- गुड़

शक्कर 3340 से 3380 रुपये प्रति क्विंटल।

गुड़ भेली 3050 से 3100, गुड़ कटोरा 3350 से 3400, गुड़ लड्डू 3400 से 3450, गुड़ मालवी 3450 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल।

खोपरा गोला

खोपरा गोला 175 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम

खोपरा बूरा 2950 से 4600 रुपये प्रति 15 किलोग्राम।

हल्दी

हल्दी (खड़ी) सांगली 160 से 165, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 115 से 130, पिसी हल्दी 175 से 195 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना

साबूदाना 4500 से 5000, पैकिंग में 5400 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल।

आटा-मैदा

गेहूं आटा 1070, मैदा 1130, रवा 1170, चना बेसन 3450 से 3475 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

भाषा सं नोमान अजय

अजय