नोएडा: निर्माणाधीन इमारत की दसवीं मंजिल से गिरकर पेंटर की मौत

Ads

नोएडा: निर्माणाधीन इमारत की दसवीं मंजिल से गिरकर पेंटर की मौत

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 01:09 AM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 01:09 AM IST

नोएडा, 24 जुलाई (भाषा) नोएडा के सेक्टर 125 में निर्माणाधीन इमारत की दसवीं मंजिल से गिरकर एक पेंटर की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमेनेश कुमार ने बताया कि अरविंद मौर्य (25) एक निर्माणाधीन इमारत में पेंट का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पेंट करते समय वह दसवीं मंजिल से असंतुलित होकर नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।

भाषा सं आशीष

आशीष