मुख्यमंत्री ने ‘मेक इन हरियाणा’ औद्योगिक नीति की शुरुआत की

मुख्यमंत्री ने ‘मेक इन हरियाणा’ औद्योगिक नीति की शुरुआत की

मुख्यमंत्री ने ‘मेक इन हरियाणा’ औद्योगिक नीति की शुरुआत की
Modified Date: June 1, 2026 / 07:26 pm IST
Published Date: June 1, 2026 7:26 pm IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को यहां ‘मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति’ का उद्घाटन किया और इसके साथ ही राज्य में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

इस अवसर पर 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश संबंधी समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए गए।

एक सरकारी अधिकारी के अनुसार, राज्य सरकार का उद्देश्य हरियाणा को देश के अग्रणी निवेश गंतव्य के रूप में विकसित करना और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विनिर्माण क्षेत्र का प्रमुख केंद्र स्थापित करना है।

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के लिए तैयार की गई नौ नयी औद्योगिक नीतियों, निवेशकों के लिए ‘इंटेलिजेंट इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन पोर्टल’ तथा आगामी हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के ‘लोगो’ का भी अनावरण किया।

सरकार का मानना है कि नयी औद्योगिक नीतियां और निवेश सुविधा तंत्र राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने, निवेश आकर्षित करने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में