Raipur Crime News: राजधानी में अब चाकू की जगह चल रहा सीजर ब्लेड, बदमाश ने नाबालिग पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल
Raipur Crime News: रायपुर के गुढ़ियारी में आरोपी ने खुद को शहर का डॉन बताते हुए नाबालिग पर सीजर ब्लेड से हमला कर दिया।
Raipur Crime News/Image Credit: AI
- रायपुर में चाकू की जगह अब चल रहा सीजर ब्लेड।
- आरोपी ने नाबालिग पर सीजर ब्लेड से किया हमला।
- पुलिस ने आरोपी रौनक यादव को किया गिरफ्तार।
Raipur Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से पुलिस जहां अपराधियों पर कार्रवाई करने का दावा कर रही है, वहीं राजधानी के कई ऐसे इलाके हैं, जहां अपराधियों में पुलिस का कोई डर नजर नही आ रहा है। राजधानी के कई इलाकों में आए दिन चाकूबाजी, लूट, हत्या जैसे गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की सघन चेकिंग और सख्ती के बीच अपराधी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को सीधा चैलेंज करते हुए नजर आ रहे हैं। (Raipur Crime News) पहले राजधानी और आस-पास के इलाकों से चाकूबाजी की खबर सामने आती थी, लेकिन अब राजधानी रायपुर में सीजर ब्लेड से हमले की खबर निकलकर सामने आई है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है, यहां रौनक यादव नाम के बदमाश ने खुद को शहर का डॉन बताते हुए नाबालिग पर सीजर ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित नाबालिग के दाएं हाथ में गंभीर चोट आई है। जैसे ही इस वारदात की खबर मिली घायल नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। (Raipur Crime News) अस्पताल में घायल नाबालिग की हालत स्थिर बताया जा रही है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Raipur Crime News: वहीं इस वारदात की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी रौनक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। (Raipur Crime News) पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि, आरोपी के खिलाफ पहले भी कई बार अड्डेबाजी करने की शिकायतें हो चुकी है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Sanjiv Goenka On Vaibhav Suryavanshi: ‘आगे बढ़ते रहो, मुझे तुम पर गर्व है’, वैभव सूर्यवंशी के लिए इस दिग्गज उद्योगपति ने किया भावुक पोस्ट, जानें और क्या कहा…
- UCC in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में लागू होगा समान नागरिक संहिता!.. CM मोहन यादव ने जनता से मांगे सुझाव, की महिलाओं, बच्चों से जुड़ी योजनाओं की भी समीक्षा
- CM Yogi Latest Statement: ‘गौ हमारी माता है, जन्म-जन्मांतर का नाता है’.. मौलाना-मौलवियों के इस मांग पर CM योगी आदित्यनाथ ने दिया जवाब.. नाराजगी भी जताई

Facebook


