Sanjiv Goenka On Vaibhav Suryavanshi: ‘आगे बढ़ते रहो, मुझे तुम पर गर्व है’, वैभव सूर्यवंशी के लिए इस दिग्गज उद्योगपति ने किया भावुक पोस्ट, जानें और क्या कहा…
Sanjiv Goenka On Vaibhav Suryavanshi: वैभव को लेकर अब उद्योगपति और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका ने खास पोस्ट किया है।
Sanjiv Goenka On Vaibhav Suryavanshi || Image- ESPN Cricket
- IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कई बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम।
- वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप समेत कई बड़े अवॉर्ड जीते।
- संजीव गोयनका ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा भावुक पोस्ट।
Sanjiv Goenka On Vaibhav Suryavanshi: नई दिल्ली: IPL 2026 खत्म हो चूका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने IPL 2026 का खिताब जीत कर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। इस IPL सीजन में कई ऐसे प्लेयर रहे जिनकी खूब चर्चा हुई, लेकिन एक प्लेयर ऐसा भी है जिसने बॉलरों की नाक में दम कर दिया था और पूरे सीजन में लोगों का ध्यान अपने ओर खिंचा। हम बात कर रहे हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की। वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। वैभव को लेकर अब उद्योगपति और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका का एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोयनका ने वैभव की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उनके संघर्ष और शानदार सफर को याद किया।
संजीव गोयनका ने वैभव के सफर को किया याद
LSG के मालिक संजीव गोयनका ने वैभव की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा कि, ‘9 साल पहले वह स्टैंड्स में बैठकर राइजिंग पुणे सुपर जायंट को सपोर्ट कर रहा था। आज उसने आईपीएल 2026 का समापन ऑरेंज कैप विनर के रूप में किया है। क्या गजब का सफर रहा है, वैभव। (Sanjiv Goenka On Vaibhav Suryavanshi) स्टैंड्स में बैठा एक नन्हा प्रशंसक आज सीजन के सबसे प्रतिभाशालियों खिलाड़ियों में से एक बन चुका है। यह एक बेहद खास उपलब्धि है और मुझे यकीन है कि भारत की जर्सी में अभी उसके लिए कई बड़े मुकाम बाकी हैं। आगे बढ़ते रहो, मुझे तुम पर गर्व है।’
तस्वीर में मैच देखते नजर आए वैभव सूर्यवंशी
Sanjiv Goenka On Vaibhav Suryavanshi: दरअसल, संजीव गोयनका द्वारा शेयर की गई तस्वीर में बेहद छोटे वैभव स्टेडियम में मैच देखते नजर आ रहे हैं। वो मुकाबला 3 मई 2017 को राइजिंग पुणे सुपर जायंट और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला गया। तब उस मुकाबले को स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली टीम राइजिंग पुणे सुपर जाायंट ने 4 विकेट से जीता था। (Sanjiv Goenka On Vaibhav Suryavanshi) राइजिंग पुणे सुपर जायंट 2016 और 2017 के सीजन में आईपीएल का हिस्सा थी और उसका मालिकाना हक संजीव गोयनका के पास था। उस टीम का पार्ट महेंद्र सिंह धोनी भी थे।
Nine years ago, he was in the stands supporting Rising Pune Supergiant. Today, he ends IPL 2026 as the Orange Cap winner.
What a remarkable journey, Vaibhav. From a young fan in the stands to one of the brightest performers of the season.
This is a special achievement, and I… pic.twitter.com/Dd7v80KYHl
— Dr. Sanjiv Goenka (@DrSanjivGoenka) May 31, 2026
वैभव ने अपने नाम किए कई बड़े अवॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने 16 पारियों में 776 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा और उन्होंने 72 छक्के लगाए। (Sanjiv Goenka On Vaibhav Suryavanshi) महज 15 साल की उम्र में वैभव ने ऑरेंज कैप जीतने के साथ-साथ ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’, ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन’, ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ और ‘सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन’ जैसे बड़े अवॉर्ड भी अपने नाम किए।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CM Yogi Latest Statement: ‘गौ हमारी माता है, जन्म-जन्मांतर का नाता है’.. मौलाना-मौलवियों के इस मांग पर CM योगी आदित्यनाथ ने दिया जवाब.. नाराजगी भी जताई
- CM Vishnudeo Sai News: अब गांव में निपट जाएंगे पेंशन से लेकर बैंकिंग तक के काम, सीएम साय ने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण, योजनाओं के प्रभाव का लिया फीडबैक
- New Wage Rules: अब कैश में नहीं मिलेगी सैलरी! 8 घंटे से ज्यादा काम करने पर मिलेगा दोगुना पैसा, आज से लागू हुआ नया नियम

Facebook


